Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aniruddhachary Maharaj: अनिरुद्धाचार्य जी के दरबार में खंजर लेकर पहुंची लड़की, पति की कर दी गजब बेइज्‍जती

Aniruddhachary Ji Maharaj Ashram Vrindavan UP: देश में सोशल मीडिया सबसे ज्‍यादा वायरल अनिरुद्धाचार्य जी महाराज दरबार ऐसे में भक्‍त पहुंचते हैं, जिनके वीडियो रातों-रात वायरल हो रहे हैं। ऐसी ही एक युवती भी चर्चा में है, जो अपने साथ खंजर लेकर आई थी। युवती ने अपनी शादी, पति और जिंदगी के कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के दरबार में पहुंची युवती ने बताया कि वह अपने घर वालों को बिना बताए। बिना पैसे के यहां पहुंची हैं। लोगों ने कुछ खाने को मदद कर दी तो खा लिया वरना भूखा ही रह ली। उसकी शादी 9 माह पहले हुई थी। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए वह महाराज के दरबार में आई है।

Aniruddhachary Ji Maharaj Ashram Vrindavan UP

पति ने मीठी-मीठी बातें करके वापस बुलाया

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से युवती ने बताया कि वह पहले भी घर छोड़कर कहीं चली गई थी। घर वालों ने मम्‍मी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी तो 10 दिन में ही लौट आई थी। तब उसके पास पति का फोन आया, जो मीठी-मीठी बातें करके वापस बुलाया। बोला कि 'आ जाओ घर मैं तुम्‍हें लेने आ रहा हूं। मारपीट नहीं करूंगा' फिर जब ससुराल पहुंची तो पति पहले की तरह हरकतें करने लगा। रूम बंद करके मारपीट करता था।

शादी से पहले लड़के के बारे में नहीं पता था

युवती ने बताया कि उसका ससुराल घर के पास ही है। आमने-सामने ही। इस पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज बोले कि शादी से पहले लड़के बारे में नहीं पता था कि वो मांस-मदीरा का सेवन करता है। जवाब में लड़की बोली कि वह लड़का सुबह घर से निकलता था। शाम को आता था। दोस्‍तों के साथ शराब पीता था।

यहां देखें वीडियो

17 की उम्र में ही हो गई शादी

लड़की ने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को बताया कि वह अभी 17 साल की है। 9 माह पहले 28 अप्रैल 2024 को शादी हुई थी। मुझे बातें करना का बहुत शौक है, मगर पति ऐसा नहीं है। इसलिए उसके साथ रिश्‍ता निभ नहीं सकता। सास भी अच्‍छी नहीं है। सुबह पांच बजे उठकर काम करती हूं। फिर सास रूम में बंद करके रखती है। कहीं जाने नहीं देती।

कृष्ण को पति मानना चाहती है युवती

युवती ने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से सवाल किया कि क्‍वा वो भगवान कृष्ण को अपना पति मान सकती है? यही बात जब पति से बोली थी कि उन्‍होंने मारपीट करके अपने घर ही भगा दिया। कहा कि जा कृष्ण ही तुम्‍हारे पति हैं। उनके पास चली जा।

युवती बोली कि पति को भगवान मान सकती हूं, मगर वह मांस-मदीरा का सेवन करते हैं। इसलिए पति से नफरत होने लगी है। शादी से पहले बातें होती थीं तब तो कहते थे कि वो मांस-मदीरा से दूर रहते हैं।

'मैं अपने साथ खंजर लेकर घूमती हूं'

युवती के अकेले सफर की कहानी सुनकर प्रेमानंद महाराज ने चिंता जताई कि उसे कोई अकेले समझकर पकड़कर ले जाए तो? इस पर युवती बोली कि कोई उसके क्‍या पकड़ेगा? वो खुद पकड़ ले। अपने पास में खंजर रखती हूं। कोई पकड़ने आएगा तो खंजर घोंप दूं। अभी वो खंजर मैं जिस गुरुद्वारे में रुकी हूं, उसमें रखा हुआ है। वैसे भी भगवान मेरे साथ हैं। वो रक्षा कर रहे हैं।

Aniruddhachary Ji Maharaj, Vrindavan: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कहाँ रहते हैं?

जाने-माने संत अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, वृन्दावन यूपी में रहते हैं। इनका पता भानुमति रोड, चैतन्य विहार, वृंदावन, राजपुर खदर, उत्तर प्रदेश है। युवती ने बताया कि वह पहले मुम्‍बई गई। वहां से अहमदाबाद, जयपुर होते उनके दरबार में पहुंची है। घर से 100 रुपए भी साथ नहीं लेकर आई। यहां तक का पूरा सफर ठाकुर जी कृपा हो गया। ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा की। जहां मिला, वहां खाया नहीं तो भूखी सो गई। उधर, घर वालों ने उसकी पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी तक दर्ज करवा दी।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्‍म गांव रेवझा में हुआ?

वेबसाइट https://aniruddhacharya.com/ के अनुसार पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्‍म मध्‍य प्रदेश की सिरोहा तहसील के गांव रेवझा में हुआ। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पिता का राम नरेश तिवारी व माता का नाम छाया बाई है। फेमस कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 30 जून 2020 को अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना की, जहां प्रतिदिन लगभग 3000 से 5000 व्यक्तियों को भोजन प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Holi 2025 पर क्‍या करें-क्‍या ना करें? Premanand ji Maharaj ने शराब पीकर होली मनाने वालों की पार्टी भी बताई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+