अनिल कपूर ने शादी की 37वीं सालगिरह पर पत्नी सुनीता के लिए लिखा खास नोट, बोले- तुम्हारी वजह से ही..
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए लिखा खास नोट, बोले- तुम्हारी वजह से ही..
मुंबई, 20 मई: अनिल कपूर और सुनीता कपूर अपनी शादी की 37वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की शादी को बुधवार (19 मई) को 37 साल हो गए। इस मौके पर अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही एक खूबसूरत नोट भी सुनीता के लिए लिखा है। अनिल कपूर ने अपनी और सुनीता की कहानी के सामने तमाम लव स्टोरी को कम कहा है।
Recommended Video

हमारी प्रेम कहानी सबसे अलग
अनिल ने सुनीता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- प्यार के बारे में सभी प्रेम कहानियां हमारी कहानी के सामने फीकी पड़ जाती हैं। मुझे पता है कि मैं तुम्हारे साथ एकदम सेफ हूं। आप हमारे संयुक्त परिवार की रीढ़ हैं, मैं समझ भी नहीं सकता कि तुम्हारे बिना अपने जिंदगी कैसे चलेगा। मुझे प्यार करने वाला कोई है, इससे मैं खुश हूं। मैं वादा करता हूं कि सारी ज़िंदगी तुम्हें इतना ही प्यार दूंगा और इतना ही अहम महसूस करवाऊंगा। तुम्हारे साथ जिंदगी बेहद खूबसूरत है।

हनीमून पर ना जाने का मिलता है ताना
अनिल कपूर का कहना है कि मैंने सुनीता को प्रपोज किया और फिर हमने शादी कर ली। ये सब बहुत जल्दी हुआ। ना तो शादी पर कोई बड़ा फंक्शन हुआ और ना हम हनीमून पर जा सके, हनीमून पर ना जाने का ताना उन्हें आज तक सुनीता की ओर से मिलता है

सोनम ने भी दी बधाई
माता-पिता की शादी के सालगिरह के मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं हैं। सोनम ने लिखा- ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब मैं आप दोनों के प्यार को देखकर हैरान नहीं होती। मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी कि आपने मुझे सिखाया कि चाहे जिंदगी में कुछ भी हो जाए लेकिन प्यार और परिवार ही विजेता होता है।












Click it and Unblock the Notifications