वाजपेयी के गृह सचिव रहे अनिल बैजल बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, जानिए खास बातें
अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं लेकिन यूपीए सरकार ने उन्हें बाद में पोस्ट से हटा दिया था।
नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल की सीट पर अब पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल बैठेंगे, जिसका औपचारिक ऐलान थोड़ी देर में हो जाएगा। बैजल ये पोस्ट नजीब जंग के इस्तीफे के बाद मिली है, जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने पारिवारिक कारणों की वजह से त्याग पत्र दे दिया था, हालांकि अभी उनका डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था।
आईए एक नजर डालते हैं अनिल बैजल के जीवन पर...
- अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं।
- लेकिन यूपीए सरकार ने उन्हें बाद में पोस्ट से हटा दिया था।
- अनिल बैजल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का करीबी माना जाता है।
- अनिल बैजल थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं।
- अनिल बैजल इससे पहले इंडियन एयरलाइन्स के एमडी, प्रसार भारती के सीईओ और दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाईस चेयरमैन समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
- इससे पहले बैजल के नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बनाने की बात चली थी।
- बैजल 1969 में आइएएस बने थे और 2009 में शहरी विकास सचिव रहते हुए सेवानिवृत हुए थे।
- अनिल बैजल दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल होंगे।













Click it and Unblock the Notifications