Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anil-Tina Ambani Love Story: राजेश खन्ना के प्यार में पागल थीं टीना, जानिए कैसे बनीं अंबानी खानदान की बहू?

Anil Ambani and Tina Ambani Love Story: आज देश के मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और बीते जमाने की ग्लैमरस अभिनेत्री टीना अंबानी कथित विदेशी मुद्रा नियमों (Fema) के उल्लंघन मामले में ईडी के सामने पेश हुई हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अनिल अंबानी भी ED के समझ पेश हो चुके हैं।

Anil-Tina Ambani Love Story

फिलहाल इस केस की वजह से एक बार फिर से अनिल अंबानी और टीना मुनीम ( शादी से पहले) की प्रेम कहानी की बातें होने लगी हैं। आपको बता दें कि अस्सी के दशक की इस खूबसूरत अभिनेत्री को अनिल अंबानी पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे।

Femina Teen Princess India 1975 का खिताब

मालूम हो कि मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ी टीना मुनीम ने Femina Teen Princess India 1975 का खिताब जीता था, उस वक्त वो मात्र 13 बरस की थीं और उसी दौरान उन पर बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद की नजर पड़ी, वो ही टीना को फिल्मी दुनिया में लेकर आए। टीना की पहली फिल्म 'देश परदेस' थी, जिसे कि देव आनंद ने ही बनाई थी।

राजेश खन्ना से प्यार करती थीं टीना

टीना ने बॉलीवु़ड में पहली बार कामयाबी का स्वाद चखा था फिल्म 'कर्ज' से और इसके बाद फिर इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा, बहुत ही कम उम्र में टीना बॉलीवुड की टॉप अर्निंग अभिनेत्री बन गईं थीं और इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ।

राजेश खन्ना ने किया शादी से मना

जिनके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं लेकिन पर्दे की ये हिट जोड़ी असल जिंदगी में हिट नहीं हो पाईं। ऐसा कहा जाता है कि टीना एक्टर राजेश खन्ना के प्रेम में बुरी तरह से पागल थीं और राजेश खन्ना भी उनसे प्यार करते थे लेकिन वो अपनी पत्नी डिंपल को तलाक देना नहीं चाहते थे, हालांकि वो उनके साथ रहते नहीं थे।

राजेश की बेरूखी से दुखी थीं टीना

एक तो टीना और राजेश खन्ना की उम्र में काफी अंतर था जिसकी वजह से टीना का परिवार पहले ही इस रिश्ते के खिलाफ था ऊपर से जब राजेश खन्ना ने टीना से शादी करने से इंकार कर दिया तो टीना ने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला कर लिया।

टीना को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे अनिल अंबानी

लेकिन इसी के बाद उनकी मुलाकात एक पार्टी में मशहूर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी से हुई। ये एक पारिवारिक फंक्शन था, जहां अनिल अभिनेत्री टीना को देखते ही फिदा हो गए थे लेकिन उन्होंने अपने दिल की बात टीना से कही नहीं, हालांकि इस पार्टी में ही दोनों में मित्रता हो गई थी और इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी।

अंबानी परिवार को पहले पसंद नहीं थी टीना

लेकिन इस दोस्ती को अंबानी परिवार ने पसंद नहीं किया और घर में विरोध होने लगा। टीना पहले से ही एक दर्द झेल चुकी थीं, ऐसे में वो दूसरा घाव झेलने के लिए तैयार नहीं थीं और इसलिए उन्होंने अनिल अंबानी से मिलना-जुलना बंद कर दिया और इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर अमेरिका चली गईं लेकिन अनिल अंबानी उन्हें भूल नहीं पा रहे थे और इसी साल यानी 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूकंप आया, जिसने अनिल और टीना को हमेशा के लिए एक कर दिया।

अनिल अंबानी ने फोन पर टीना को बताई दिल की बात

दरअसल इस भूकंप ने वहीम काफी तबाही मचाई थी, टीना उस वक्त लॉस एंजिल्स में थीं। अनिल अंबानी ने उनका हाल-चाल जानने के लिए उन्हें वहां फोन किया था। जिसने टीना के मन में उनके प्रति सम्मान और प्रेम को जागृत कर दिया। अनिल तो अपने दिल की बात उनसे फोन पर ही कर चुके थे अब बारी टीना की थी।

परिवार वालों ने दी टीना-अनिल के रिश्ते को हरी झंडी

टीना कुछ वक्त मुंबई वापस आ गईं लेकिन उन्होंने कहा कि परिवार राजी नहीं होता है तो वो रिश्ता आगे नहीं बढ़ा पाएंगी, जिसके बाज अंबानी परिवार ने भी दोनों की मोहब्बत के सामने घुटने टेक दिए और साल 1992 में टीना खुशी-खुशी और सम्मान के साथ अंबानी परिवार की छोटी बहू बन गईं।

दो बेटों की मां हैं टीना अंंबानी

टीना और अनिल को शादी से दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं। जिनमें से जय की शादी पिछले साल फरवरी में Khrisha Shah से हो चुकी है। वो आज सास बन चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी पहले जैसी ही है। वो बहुत सारे चैरिटी फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं।

मीडिया से दूर-दूर रहती हैं टीना अंबानी

आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाली टीना अंबानी Dhirubhai Ambani Hospital, Harmony for Silvers Foundation, Harmony Art Foundation, Group CSR, Reliance Group का भी हिस्सा हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+