Assam: कांग्रेस विरोधी गतिविधी के चलते अंगकिता दत्ता सस्पेंड, श्रीनिवास बीवी पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

Angkita Dutta Suspend Assam Congress: श्रीनिवास बीवी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था। पार्टी विरोधी गतिविधी के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया।

अंगकिता दत्ता

Angkita Dutta Suspend Assam Congress: असम युवा कांग्रेस की पूर्व प्रमुख अंगकिता दत्ता को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाने के चलते हमें सस्पेंड किया गया है। वहीं, पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधी के चलते सस्पेंड किया गया है।

तारिक अनवर ने प्रेस रिलीज कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधी के चलते सस्पेंड कर दिया है। उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। वहीं, इस मामले में अंगकिता दत्ता ने कहा कि हमें बिना किसी चेतावनी के असम युवा कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

प्रेस रिलीज

असम में तरुण गोगोई की सरकार में मंत्री रहे अंजन दत्ता की बेटी अंगकिता दत्ता है। वे असम के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। श्रीनिवास बीवी के खिलाफ कोई कार्रवई नहीं करने पर उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी जमकर निशाना साथा था।

अपनी शिकातय में अंगकिता दत्ता ने कहा कि श्रीनिवास बीवी ने उन्हें 6 महीनों से परेशान और उत्पीड़न किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमें धमकी दी कि अगर हम कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे तो हमें गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें- असम-अरुणाचल सीमा विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने अमित शाह के सामने किए हस्ताक्षर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+