Angkita Dutta Case: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के घर पहुंची असम पुलिस, ताला लटका देख नोटिस किया चस्पा

Angkita Dutta Case:असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने बीवी श्रीनिवास के खिलाफ प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके चलते श्रीनिवास के घर पुलिस पहुंची।

BV Srinivas

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को असम पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन घर के बाहर ताला देखकर नोटिस दरवाजे पर ही चस्पा कर गई। दरअसल, असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास पर प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके चलते श्रीनिवास को दो मई को दिसपुर पुलिस स्टेशन पर पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

मामले में गुवाहाटी के संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (ओपीएस) थुबे प्रतीक विजय कुमार ने बताया कि हम आरोपी बीवी श्रीनिवास के घर नोटिस देने आए थे। क्योंकि घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए हमने नोटिस उनके घर के बाहर चस्पा कर दिया है और एक नोटिस उनके मूल स्थान भी भेजा है। FIR के मुताबिक, आरोपी पिछले 6 महिने से पीड़ित को प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण कर रहा था।

आगे यह भी कहा कि हमने उनको नोटिस दे दिया है और उनको जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समय दिया है। जब वह आएंगे तब उनका बयान दर्ज करेंगे और अन्य विवरण की जानकारी लेंगे जो जांच में मदद करेगी। हमने सारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है। हमने कर्नाटक पुलिस को पहले ही बता दिया था।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया केस, टीम कर्नाटक के लिए रवाना

19 अप्रैल को दर्ज कराई FIR

आपको बता दें कि बीती 19 अप्रैल को असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने पिछले 6 महिने से पीड़ित को प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, दत्ता ने अगले दिन यानी 20 अप्रैल को क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) को भी समन भेजा।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के प्रचार में लीन हैं श्रीनिवास?

आगामी कर्नाटक विधान सभा चुनाव को लेकर इन दिनों श्रीनिवास चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हालांकि, श्रीनिवास लगातार सभी आरोपों को गलत ठहरा चुके हैं। इतना ही नहीं, श्रीनिवास ने दत्ता के खिलाफ मानहानि की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+