कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया केस, टीम कर्नाटक के लिए रवाना
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। IYC अध्यक्ष पर अंगकिता दत्ता ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

असम यूथ कांग्रेस की पूर्व प्रमुख अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अब यह मामला काफी बढ़ गया है। इस मामले में अब असम पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। असम पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
कर्नाटक के लिए रवाना हुई टीम
इसी साथ 4-5 सदस्यीय पुलिस टीम कर्नाटक के लिए रवाना भी हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार असम के दिसपुर पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 509/294/341/352/354/354A(iv)/506 IPC RW धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
असम सीएम का बयान
इससे पहले असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से कहा था कि मैंने बयान दिया था कि ये आपकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लीजिए। यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है मुद्दे का समाधान करना चाहिए था। कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया, मुद्दे का समाधान नहीं किया। अगर पार्टी समाधान नहीं करेगी तो कानून अपना काम करेगा।
अंगकिता दत्ता 6 साल के लिए सस्पेंड
इधर, अंगकिता दत्ता को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाने के चलते सस्पेंड किया गया है। वहीं इस कार्रवाई पर पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उनको पार्टी विरोधी गतिविधी के चलते सस्पेंड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications