अंगद बेदी ने किया खुलासा-शादी से पहले गर्भवती थीं नेहा धूपिया

नई दिल्ली। आखिरकार अंगद बेदी ने मान लिया कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं और इसी वजह से उन दोनों ने बड़ी जल्दी में शादी की। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में इस हफ्ते खुद उनके पति अंगद बेदी मौजूद थे, जिस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। अंगद ने कहा कि हमने जब ये बात अपने मां-बाप को बताई तो उनसे हमें डांट भी पड़ी थी, हालांकि इससे पहले अंगद ने इस बात से इंकार किया था जबकि शादी के बाद से ही ये कहा जा रहा है कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती थीं।

शादी से पहले गर्भवती थीं नेहा धूपिया

शादी से पहले गर्भवती थीं नेहा धूपिया

इसके साथ ही अंगद ने ये भी बताया कि वो नेहा से शादी लेने से पहले 75 महिलाओं को डेट किया है, वो अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को भी डेट कर चुके हैं, अंगद ने बताया कि वह किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रहे।

नेहा धूपिया काफी एक्टिव हैं...

नेहा धूपिया काफी एक्टिव हैं...

मालूम हो कि हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री नेहा धूपिया और पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम अंगद बेदी अपनी आने वाली पहली संतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गर्भावस्था के दौरान नेहा धूपिया काफी एक्टिव हैं और वो जमकर अपने जीवन के इन खास पलों का आनंद उठा रही हैं।

 नेहा-अंगद को चाहिए ऐसा बच्चा

नेहा-अंगद को चाहिए ऐसा बच्चा

हाल ही के एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा था कि वो और उनके पति अंगद केवल ये ही चाहते हैं कि उनका बेबी पूरी तरह से स्वस्थ हो, लड़का हो या लड़की, इस बात से फर्क नहीं पड़ता है, जो भी हमारे जीवन में आएगा वो अनमोल होगा।

बेबी शावर प्रोग्राम

बेबी शावर प्रोग्राम

हम यही चाहते हैं कि हमारा बच्चा गोल्डमेडिलिस्ट बने और भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीते लेकिन ये सब उसकी इच्छाओं पर निर्भर करेगा।आपको बता दें कि हाल ही में अंगद बेदी ने नेहा के लिए बेबी शावर प्रोग्राम रखा था, जिसमें सिनेमा, फैशन और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+