कौन हैं YSRCP सांसद? जिन्हें आंध्र प्रदेश में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले केस में किया गया गिरफ्तार
Andhra Pradesh liquor scam: आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी के पार्टी वाईएसआरसीपी के सांसद मिथुन रेड्डी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया है। उन पर जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली आंध्र प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तारी से पहले, मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मिथुन रेड्डी से दिन में कई घंटों तक पूछताछ की। विजयवाड़ा में शाम लगभग 7.30 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह जांच में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे थे।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने रेड्डी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसआईटी का आरोप है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार में राजमपेट के सांसद रहे पेड्डीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने शराब नीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने शराब कंपनियों से धन उगाही और उसे स्थानांतरित करने में भी अहम भूमिका निभाई।
सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में की थी ये अपील
यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को राजमपेट लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मिथुन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद हुई है। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अदालत से आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन उनकी याचिका स्वीकार नहीं की गई। इसके बाद आज विजयवाड़ा में सीआईडी के सामने पेश होने पर एसआईटी ने उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।उमिथुन रेड्डी से पहले, पुलिस ने इस मामले में धनंजय रेड्डी, कृष्णा मोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदाप्पा सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
क्या है शराब घोटाला?
यह मामला 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कुछ शराब कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए आबकारी नीति में हेरफेर करने और रिश्वत लेने का आरोप है। मामले की जांच वाई. वेंकटेश्वर राव श्रीनिवास नामक व्यक्ति की शिकायत के बाद शुरू हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन रेड्डी की सरकार के दौरान अक्टूबर 2019 से मार्च 2024 के बीच राज्य के स्वामित्व वाली पेय पदार्थ कंपनी - आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (APSBCL) के कामकाज में अनियमितताएं बरती गईं।
घाेटाले का वाईएसआरसीपी नेताओं से जुड़ा है लिंक
श्रीनिवास का आरोप है कि नए और नकली शराब ब्रांडों के लिए खरीद आदेश जारी किए गए, जिनमें से कुछ वाईएसआरसीपी नेताओं से जुड़े निजी डिस्टलरीज द्वारा किए गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रसिद्ध शराब ब्रांडों से खरीद से बचने के लिए रिश्वत ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications