ईसाई मिशनरियों के स्कूलों, अस्पतालों को कमजोर कर रही जगन सरकार: चंद्रबाबू नायडू

विजयवाड़ा, 22 दिसंबर: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जगनमोहन रेड्डी सरकार पर सहायता प्राप्त स्कूलों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। नायडू ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार ईसाई मिशनरियों द्वारा स्थापित स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों को कमजोर कर रही है।

 चंद्रबाबू नायडू

नायडू ने कहा कि मिशनरियों ने लोगों की सेवा करने के लिए कॉलेज, स्कूल और अस्पताल स्थापित किए हैं। ये एक सेवा आदर्श के साथ शुरू किए गए थे। आज सरकार सहायता प्राप्त संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। जगन मोहन रेड्डी की सरकार अपनी नीतियों से इन संस्थाओं को खत्म कर रही है।

मंगलवार को टीडीपी द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेते हुए नायडू ने ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई धर्म लोगों को अपने दुश्मनों से भी प्यार करने का उपदेश देता है लेकिन वाईएसआरसी के नेता सीख नहीं ले रहे हैं। वो अपनी पार्टी के नेताओं को भी माफ नहीं कर रहे हैं।

जगन रेड्डी पर लगातार हमलावर हैं नायडू

चंद्रबाबू नायडू की ओर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी और उनकी सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जितना भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग इस समय आंध्र में हो रहा है, इतना राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+