Andhra Pradesh: टीडीपी नेता की हत्या, एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बड़ी वारदात

Andhra Pradesh Hindi News: आंध्र प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जहां रविवार देर रात एक 55 वर्षीय तेलुगु देशम पार्टी (TDP) नेता की हत्या कर दी गई। एक हफ्ते के अंदर इस तरह की ये दूसरी वारदात है। मृतक की पहचान दाचेपल्ले ब्लॉक के पेदागरलापाडु गांव के पूर्व सरपंच परमशेट्टी अंकुलु (Puramsetti Ankulu) के रूप में हुई है। उनका शव जचेपल्ले के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माणधीन अपार्टमेंट में मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

tdp

गुंटूर (ग्रामीण) के एसपी विशाल गुन्नी के मुताबिक पुलिस हत्या के सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें गुट हिंसा, पैसा और राजनीतिक विवाद भी शामिल हैं। अभी तक की जांच में पता चला कि चार लोग इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी उन पर एक बार जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन अंकुलु उसमें बच गए थे। पुलिस उनके फोन को भी जब्त कर जांच कर रही है, उम्मीद है कि इससे कोई अहम सुराग मिल सकता है।

मृतक के परिवारवालों के मुताबिक अंकुलु को रविवार शाम करीब 7 बजे एक फोन आया था। उन्होंने आशंका जताई कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया था, वो उन्हें मार भी सकते हैं। इस मामले में पुलिस मृतक के ड्राइवर और उनके करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को टीडीपी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर राज्य सरकार और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक यारापतिनेनी श्रीनिवास राव का आरोप है कि वाईएसआर कांग्रेस की वजह से ये खून-खराबा हो रहा है। वहीं पिछले हफ्ते मंगलवार को ही कडपा जिले में टीडीपी नेता नंदम सुब्बैया की हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+