Texas Accident: आंध्र प्रदेश MLA के रिश्तेदार 6 लोगों की टेक्सास रोड एक्सीडेंट में मौत, छुट्टी मनाने गए थे US
Texas Car Accident: आंध्र प्रदेश के 6 लोगों की अमेरिका के टेक्सास में सड़क दुर्घटना में जान चली गई। मृतक आंध्र प्रदेश के मुम्मीदीवरम विधायक पी वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मरने वाले लोग कोनसीमा जिले के अमलापुरम कस्बे के रहने वाले थे।
स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम अमेरिका के टेक्सास में एक कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है।हादसा यूएस हाईवे 67 पर हुआ, जहां एक पिकअप ट्रक और एक मिनीवैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर को गई।

इस हादसे एक परिवार के पांच लोग सहित एक अन्य कुल छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोगों की पहचान पी नागेश्वर राव, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक, निशिता के रूप में हुई है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में शामिल था, जो कि इस फैमिली का ही रिश्तेदार था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में सात लोग यात्रा कर रहे थे। सभी लोग टेक्सास के क्लेबर्न शहर में मार्केट वाले रोड हाईवे 67 पर एक ट्रक से टकरा गए, जिसमें दो लोग सवार थे।
सिर्फ एक शख्स बचा, हालात गंभीर
मुम्मीदीवरम से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक पोन्नाडा वेंकट सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि सभी पीड़ित उनके करीबी रिश्तेदार और अमलापुरम के रहने वाले थे। विधायक ने कहा कि कार में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति लोकेश को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ट्रक ड्राइवर की गलती से गई 6 जान
इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की गलती बताई जा रही है। ट्रक चला रहे अमेरिकी ने सॉन्ग साइड से आकर कार को सामने से टक्कर मारी। हादसे में ट्रक सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि आंध्र प्रदेश का रहने वाले परिवार के सभी लोग अमेरिका के टेक्सास में अपने एक रिश्तेदार के घर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications