आंध्रप्रदेश ने अभियान चलाकर 25 लाख कोरोना वैक्सीन डोज बचाई, wastage रेट पहुंचा शून्य
विशाखापटनम, 30 दिसंबर। आंध्र प्रदेश ने अब तक प्रभावी तरीके से कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर लगभग 25 लाख टीकों को बचाया है। आंध्र प्रदेश में जब कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था तो बड़े पैमाने पर लगभग 11% कोविड -19 वैक्सीन बर्बादी हुई थी। वहीं राज्य ने अब तक करीब 25 लाख टीके बचाए हैं।

बता दें मार्च तक वैक्सीन की बर्बादी के मामले में राज्य देश के सभी राज्यों में दूसरे स्थान पर था। लेकिन अब प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी शून्य पर पहुंच चुकी है। जिसका अर्थ है कि राज्य ने कोरोना के टीके राज्य को जितने मिल रहे हैं उसे लोगों को लगवाने का प्रदेश सरकार ने पर्याप्त प्रबंध किया है।
अधिकारियों के अनुसार कई कारणों से पहले वैक्सीन बचती थी लेकिन आंध्र प्रदेश ने अब तक प्रभावी तरीके से अभियान चलाकर लगभग 25 लाख टीकों को बचाया है। बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने भी राज्य को टीके की बर्बादी को मार्च में 11% से नकारात्मक स्तर तक ले जाने में मदद की।
शुरूआती दौर में वैक्सीन की बर्बादी की वजहों में वैक्सीन को लगवाने को लेकर लोगों में हिचकिचाहट, रूझान कम होना, लॉजिस्टिक चुनौतियों और तत्कालीन स्थानीय निकाय चुनावों को पहले हफ्तों में टीके की खुराक की मात्रा में वृद्धि का कारण बताया गया था। शुरुआत में टीके की बर्बादी को आंशिक रूप से शीशियों में वैक्सीन की मात्रा थी जिसकी मात्रा ब्रांड के आधार पर 10 या 20 लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त होगी, जबकि उस सयम टीका लगवाने के लिए महज दो तीन लोग सेंटर पर आते थे।
आंध्र प्रदेश ने बुधवार शाम 6 बजे तक लगभग 6.88 करोड़ कोविड -19 वैक्सीन खुराक लगवाई। राज्य में जिन लोगों को वैक्सीन लगी उनमें कोविशील्ड लगभग 86 फीसदी लोगों को लगी जबकि कोवैक्सीन डिमांड होने पर दी जा रही है। वहीं स्पुतनिक-वी की लगभग 63,000 खुराक ही दी गई हैं। रूसी वैक्सीन राज्य के केवल निजी अस्पतालों ने ही खरीदी है, जबकि सरकारी टीकाकरण केंद्र को या तो कोवैक्सिन या कोविशील्ड ही दी गई है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की आशंकाओं के बीच, राज्य सरकार ने जनवरी 2022 के अंत तक सभी को दो खुराक के साथ टीकाकरण लगवाने पर ध्यान केंद्रित किया है। ताकि प्रदेश के 100 फीसदी प्रात्र लोगों को कोरोना की दोनों वैक्सीन डोज लग जाए।












Click it and Unblock the Notifications