आंध्र प्रदेश: 'BC को CM जगन केवल कोटा तक सीमित नहीं रखना चाहते, नेतृत्व की कमान संभालने के लिए प्रतिबद्ध'
आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसी के महासचिव और सार्वजनिक मामले के सरकारी सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीसी को केवल कोटा तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं। बल्कि नेतृत्व की कमान संभालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि बीसी समुदाय के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए सीएम जगन मोहन रेड्डी की प्रतिबद्धता इस तथ्य से स्पष्ट है कि उनके 11 कैबिनेट सहयोगी बीसी से हैं। वाईएसआरसी के चार राज्यसभा सदस्य भी बीसी समुदाय से हैं।

बुधवार को विजयवाड़ा में बीसी वेलफेयर जेएसी के संस्थापक अंगिरेकुला आदिसेशु द्वारा आयोजित 'बीसी एकता - व्यापक विकास' पर एक बैठक में भाग लेते हुए सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी बीसी समुदाय को कोटा तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं, बल्कि उन्हें नेतृत्व की कमान संभालने को भी देते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल जगन सरकार में ही संभव है। सिर्फ इतना कहना ही काफी है कि जगन सरकार को वोट दें।
सज्जला रेड्डी ने कहा कि उनके शासन से संतुष्ट हैं और उनके कल्याणकारी उपायों से लाभान्वित हैं। ऐसा पारदर्शी प्रशासन और रवैया अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए। बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों का कल्याण उनके शीर्ष पर है।
इस दौरान उन्होंने टीडीपी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री के रूप में 14 वर्षों तक राज्य के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। इस दौरान उन्होंने वाईएसआरसी सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बात की। बैठक में समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- आंध्र को मिली सौगात, CM जगन ने 5,800 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाएं शुरू की












Click it and Unblock the Notifications