तेलंगाा के T-Hub की तर्ज पर आंध्र प्रदेश में बनेगा स्टार्टअप टॉवर: गुडिवाड़ा अमरनाथ

आंध्र प्रदेश में टी टॉवर की तर्ज पर ही इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी की जा रही है। तेलंगाना के टी हब की दर्ज पर हम वाइजैग में 3 लाख स्क्वॉयर किलोमीटर का स्टार्टअप टॉवर तैयार करने जा रहे हैं।

 Gudivada Amarnath

आंध्र प्रदेश में टी टॉवर की तर्ज पर ही इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के आईटी एंड इंडस्ट्रियल मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के मौकों का सृजन करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सत्ता में आने के बाद हमने लगातार इस दिशा में काम करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन 2020, 2021, 2022 में किया। कोरोना महामारी के चलते तमाम मुद्दे सामने आए, जिसके बाद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि समिट का आयोजन दिसंबर 2022 में या फिर जनवरी 2023 में कराया जाए। जिसे अब 3 मार्च या 4 मार्च को कराया जाएगा। इस समिट में 20-25 देश हिस्सा लेंगे, अभी तक 22 देशों की ओर से इसको लेकर पुष्टि आ चुकी है। यूरोप इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स जिसमे 26 देश प्रतिनिधी है, उन्होंने इस समिट में आने की सहमति दी है।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद विशाखापत्तनम पर प्रदेश के आईटी सेक्टर, आर्थिक विकास पर निहाहें टिकी हैं। लिहाजा आंध्र प्रदेश के लिए विशाखापत्तन इंजन साबित होगा। हम इसे ग्लोबल आईटी केंद्र के तौर पर समिट में दिखाएंगे, यहां ऐसा माहौल तैयार करेंगे जैसा पूरे देश में कहीं नहीं होगा। विशाखापत्तनम में खूबसूरत समुद्र है तो दूसरी तरफ आकर्षक पहाड़ हैं। हमारे पास आईटी हिल्स है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखरन रेड्डी ने बनवाया था। लिहाजा हम यहांपर टियर 2 डेस्टिनेशन आईटी सेक्टर के लिए बनाने जा रहे हैं। साथ ही तेलंगाना के टी हब की दर्ज पर हम वाइजैग में 3 लाख स्क्वॉयर किलोमीटर का स्टार्टअप टॉवर तैयार करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+