विशाखपट्टनम: तिरुमला एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियों में लगी भीषण आग, जानिए अपडेट
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोरबा से तिरुमला जाने वाली तिरुमला एक्सप्रेस की चार बोगियों में अचानक आग लग गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय उन बोगियों में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, तिरुमला एक्सप्रेस ट्रेन रविवार 4 अगस्त की करीब सुबह 7:30 बजे विशाखापत्तनम के वाइजैग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों में अचानक भीषण आग लग गई।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में चार एसी बोगियां पूरी तरह जल गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा बताया जा है कि उस वक्त एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी।
फिलहाल, रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया, 'यह हादसा सुबह 7:30 बजे वाइजैग रेलवे स्टेशन का है। यहां खड़ी तिरुमला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई।
उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था इसलिए किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। हम FIR दर्ज कर रहे हैं।
आग लगने के पीछे का कारण जानने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करने के बाद ही वे दुर्घटना के पीछे के वास्तविक कारण के बारे में पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications