आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में दो करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के आबकारी मंत्री के एस जवाहर ने मार्च में कहा था कि विशाखापत्तनम जिले में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में गांजा उगाया जाता है
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस( डीआरआई) ने 1394 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2,09,14,800 रुपए बताई जा रही है। इस मामल में दो लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं डीआरआई पूरे मामले की जांच कर रही है। आंध्र प्रदेश में पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने राज्य में पिछले महीने तक 2.80 लाख किलोग्राम गांजा जब्त किया था। राज्य में गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के आबकारी मंत्री के एस जवाहर ने मार्च में कहा था कि विशाखापत्तनम जिले में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में गांजा उगाया जाता है। इसके अलावा पूर्वी गोदावरी जिले में वाई रामावरम मंडल में भी इसकी पैदावार होती है।
जवाहर ने कहा था कि पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने छापा मारकर गांजा की पैदावार को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि 13 में से नौ जिलों में अवैध शराब बनाई जाती है। पूर्वी गोदावरी जिले में 125 ऐसे गांवों की पहचान की गई है जहां अभी भी अवैध शराब बनाई जाती है और इस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications