'तेजी से विकास कर रहा आंध्र प्रदेश', यूनियन बैंक के एमडी ने जगन सरकार की जमकर की तारीफ
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में करोड़ों के निवेश आए हैं। इससे लोगों को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।

आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जगन मोहन सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है। क्लिन स्वीप करने के लिए जगन सरकार जी तोड़ मेहनत कर रही है। इस बीच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ ए मणिमेखलाई ने शनिवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम जगन के नेतृत्व में प्रदेश सभी मोर्चे पर तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सीएम जगन मोहन रेड्डी के प्रयासों का सराहना की।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी ने आंध्र प्रदेश के ताडेपल्ली में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एसएलबीसी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सीएम जगन का प्रयास सराहनीय है। कोविड के बाद से राज्य में सामान्य स्थिति बनी हुई है। अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि 13 से 26 जिलों को पुनर्गठित करने का निर्णय काफी सराहनीय रहा। इससे राज्य में विकास की स्पीड बढ़ी। लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है।
ए मणिमेखलाई ने कहा कि यह जानकर बड़ा आश्चर्य होता है कि आंध्र प्रदेश ने जीएसडीपी में 11.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 13 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिली है। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं।
यह भी पढ़ें- तटीय कटाव मामला: आंध्र प्रदेश की मंत्री तनेति वनिता ने केंद्र से मदद मांगी












Click it and Unblock the Notifications