आंध्र प्रदेश: भाजपा प्रमुख दग्गुबाती ने YSRC को बताया लुटेरी पार्टी और सीएम जगन के शासन को स्‍वार्थी

आंध्र प्रदेश राज्‍य में विपक्षी पार्टियों ने सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी और मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर हमले तेज कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्‍यक्ष दग्गबाती पुरंदेश्वरी ने मुख्‍यमंत्री वाईएस जगर मोहन रेड्डी का मुख्‍य ध्‍यान सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी नेताओं की जेब भरने और राज्‍य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने पर केंद्रित था। इसके साथ ही भाजपा अध्‍यक्ष ने जगन सरकार को आड़े हाथों लेते वाईएसआरसी पार्टी को लुटेरों और घोटालेबाजों की पार्टी करार दिया।

ap bjp

कडप्‍पा में पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ-स्‍तरीय अध्‍यक्षों की गुरुवार को एक बैठक की। इस बैठक में पुरदेश्वरी ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और वंचितों की जीवन के स्‍तर पर सुधार पर ध्‍यान देने के साथ देश को सक्षम शासन प्रदान किया है। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की रैंकिंग 11वीं से बढ़ाकर 5वीं कर दी है और गरीब अन्न कल्‍याण योजना के माध्‍यम से कोविड के दौरान देश के करोड़ों भूखे लोगों का पेट भरा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दग्गबाती पुरंदेश्वरी ने कहा अब समय आ गया है कि मोदी के हाथों को मजबूत किया जाए ओर यह सुनिश्ति किया जाए कि वह 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने रहें।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पुरंदेश्वरी ने आरोप लगाया जगन अपने निर्वाचन क्षेत्र पुलिवेंदुला में भूमि का अतिक्रमण ओर अवैध रेत खनन बेरोकटोक चल रहे हैं। यहां तक कि सीएम जगन के क्षेत्र को कब्रिस्तानों को भी खाली नहीं छोड़ा जाता है। उनहोंने वाईएसआरसी सरकार पर केंद्र द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को अपना बताने के अलावा राज्‍य के विकास में केंद्र के योगदान को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+