सोशल मीडिया पर पोस्ट के दौरान एक्ट्रेस से हुई बड़ी चूक, यूजर्स ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली: पुनीत मल्होत्रा की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अनन्या पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपने एक ट्वीट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आई गई हैं। अनन्या पांडे के बारे में आपको बता दें कि ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने के लिए पहल भी कर चुकी हैं। लेकिन इस बार उनके एक ट्वीट पर कुछ फैंस नाराज हो गए।

अनन्या, जो कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की अच्छी दोस्त भी हैं। लेकिन अब उनके एक ट्वीट पर फैंस नाराज हो गए हैं। जिसे उन्होंने हाल ही में किया था। दरअसल अनन्या ने कोई बड़ी गलती नहीं कि थी लेकिन उन्होंने चार्लीज एंजल्स की जगह चार्लीज एंगल्स के रूप में कैप्शन देकर फोटो शेयर किया। लेकिन अनन्या पांडे को शायद इस बात अंदाजा नहीं था कि यूजर्स उनकी इस गलती को पकड़ लेगा। हालांकि उन्होंने जब पहले पोस्ट को डीलिट कर दूसरा पोस्ट किया तो यूजर्स और भी भड़क गए।
अन्याय के काम के बारे में बात करे तो फिलहाल 'पति पत्नी और वो' के रीमेक पर काम कर रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जहां कार्तिक और भूमि एक विवाहित जोड़े की भूमिका में होंगे। वहीं अनन्या को एक सेक्रेटरी के रूप में भी देखा जाएगा जो कार्तिक द्वारा अभिनीत अपने बॉस को लुभाने की कोशिश करता है। बता दें कि अभिनेत्री ने पहले यह भी खुलासा किया था कि वह अपनी भूमिका के लिए कुछ अतिरिक्त कैलोरी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं श्रद्धा कपूर, जानिए कौन होंगे जीवनसाथी












Click it and Unblock the Notifications