अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं श्रद्धा कपूर, जानिए कौन होंगे जीवनसाथी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी भी मीडिया के सामने बोलने से बचती हैं। कई बार जब उनका नाम फरहान अख्तर, आदित्य रॉय कपूर या उनके काफी करीबी दोस्त रोहन श्रेष्ठ से जोड़ा गया तो वे इसे मजाक में उड़ाते हुए डिप्लोमेटिक जवाब देती दिखीं। रोहन और श्रद्धा को लेकर खबर है कि वे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही साथ में टर्की में एक हॉलीडे मनाकर लैटे हैं। मुंबई मिरर की खबरों के अनुसार दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं और जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। यह भी खबर है कि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

श्रद्धा की शादी की खबर को शक्ति कपूर ने बताया था बकवास

श्रद्धा की शादी की खबर को शक्ति कपूर ने बताया था बकवास

बता दें कि हाल में श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर से जब श्रद्धा की शादी के बात पर सवाल किया गया था तो उन्होंने इसे बकवास बताया था और कहा था कि श्रद्धा अगले 4-5 सालों तक किसी के साथ शादी नहीं करने वाली। वह अभी काम में पूरी तरह से व्यस्त है और उसका सारा फोकस उसकी आने वाली फिल्मों पर है। अगले दो सालों तक श्रद्धा का कलैंडर काम के लिए बुक्ड है। शादी की खबर बकवास है।

'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता'

'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता'

वहीं रोहन श्रेष्ठ के साथ श्रद्धा के रिश्ते को लेकर किए गए सवाल पर शक्ति कपूर ने कहा था कि- 'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता। रोहन के पिता राकेश जो कि बॉलीवुड में फोटोग्राफर हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम सब फैमिली फ्रैंड्स हैं, मेरी बेटी मुझे अपनी जिंदगी में चल रही हर बात के बारे में बताती है। वह अपने माता पिता की मर्जी के बिना कभी भी शादी नहीं करेगी। काम की बात करेंतो श्रद्धा को जल्दी ही बाहुबली स्टार प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म 'साहो' में देखा जाएगा। इसके अलावा वे वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भी दिखाई पड़ेंगी।

जारी होते ही टॉप ट्रेंड में आ गया था साहो का टीजर

तेलगू और हिंदी में जारी हुआ साहो का टीजर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म में प्रभाष के साथ श्रद्धा कपूर हैं। 24 घंटों में इसपर 10 लाख से अधिक व्यू आ चुके हैं। फिल्म के टीजर में काफी सारा एक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं एक झलक महेश मांजरेकर की भी दिखाई पड़ती है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन में पूर दो साल लग चुके हैं। इस फिल्म से प्रभाष के फैंस को बहुत अधिक उम्मीदे हैं।

यह भी पढ़ें- जारी हुआ 'साहो' का टीजर तो पर्दे के सामने नाचने लगे लोग, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+