'अनन्या हमारी हनीमून बेबी है, शादी के 9 महीने बाद हुई थी पैदा'

नई दिल्ली। 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अनन्या पांडे को लेकर उनकी मां भावना पांडे ने कहा कि वो उनकी हनीमून बेबी है। बता दें कि अनन्या चंकी पांडे और भावना की बेटी हैं जिनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। पनी पहली फिल्म से पहले ही, अनन्या ने अपने फैशन-सेंस और शानदार इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में रही है जिसकी वजह से उनके फैंस की तादात भी ज्यादा है।

शादी के 9 महीने बाद ही पैदा हो गईं थी अनन्या

शादी के 9 महीने बाद ही पैदा हो गईं थी अनन्या

दरअसल एक इंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए भावना से जब अनन्या के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कई खुलासे किए। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि अनन्या हमारी हनीमून बेबी है। उन्होंने कहा कि जनवरी 1998 में उनकी शादी हुई और अक्टूबर 1998 में अनन्या का जन्म हुआ। भावना ने कहा कि अनन्या के जन्म के बाद लोग यह गिनने में जुटे हुए थे कि मैं शादी से पहले प्रग्नेंट हुई थी या फिर बाद में।

भावना ने बताया क्यों रखा गया अनन्या नाम

भावना ने बताया क्यों रखा गया अनन्या नाम

भावना ने बताया कि अनन्या का नाम वो संस्कृत में रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इंटरनेट पर जाकर कई नाम ढूंढे। इसके बाद हम अनन्या नाम रखने का मन बनाया क्योंकि इसका मतलब होता है मैचलेस, इसी बीच चंकी कहते हैं जिसका अब भी कोई मुकाबला नहीं है। युवा अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उद्योग में आने के अवसर उनके पास आसानी से नहीं आए। अनन्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें कॉलेज और ऑडिशन में आवेदन करने के लिए कहा था यदि वह बड़ा ब्रेक लेना चाहती है तो।

ऑडिशन के जरिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिये सेलेक्ट हुईं अनन्या

ऑडिशन के जरिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिये सेलेक्ट हुईं अनन्या

अनन्या को दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में भी प्रवेश मिला था और वह जाने के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन जब उसे पता चला कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए ऑडिशन चल रहे हैं तो उन्होंने इसे शॉट देने का फैसला किया और श्रेया की भूमिका निभाई। बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, ताता सुतारिया अलग-अलग भूमिका नजर आएंगे। यह फिल्म सेंट टेरेसा कॉलेज के नए बैच के छात्रों की कहानी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+