मुकेश अंबानी के लिए शुभ साबित हुए छोटी बहू राधिका के कदम, शादी संपन्न होते ही हुआ ₹10000 करोड़ का फायदा
Ambani Family Net Worth Growth: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी के बाद अंबानी परिवार जश्न के मूड में है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य रिसेप्शन के साथ शादी का जश्न जारी रहा। इस समारोह में दुनिया भर से खास मेहमान शामिल हुए।
मुकेश अंबानी ने कथित तौर पर इस भव्य शादी पर 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन तैयारियों, कार्ड और सेलिब्रिटी परफॉरमेंस को देख कर ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि करीब 5 हजार करोड़ रुपये इस शादी समारोह पर खर्च किये गए हैं।

फिजूलखर्ची को लेकर आलोचना के बावजूद, राधिका के परिवार का हिस्सा बनते ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत और राधिका की शादी अब दुनिया की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है। इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष सितारों ने शिरकत की।
सितारों से सजी जश्न की शाम
इस शादी में बॉलीवुड, राजनीति, व्यापार, खेल, धर्म, अध्यात्म और साहित्य जगत की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इस भव्य समारोह की तैयारियां छह महीने पहले से चल रही थी। हालांकि खर्च को लेकर सवाल उठे, लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने इस मौके पर अपनी कुल संपत्ति का सिर्फ 0.5 फीसदी ही खर्च किया है।
अंबानी की संपत्ति में इजाफा
12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गजब का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, उस दिन उनकी कुल संपत्ति में 1.21 बिलियन डॉलर (लगभग 1,01,05,84,13,500 रुपये) का उछाल आया।
अंबानी परिवार पर वित्तीय प्रभाव
संपत्ति में इस वृद्धि ने मुकेश अंबानी को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की सूची में 121 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर पहुंचा दिया। अकेले 2024 में, उनकी संपत्ति में 24.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। यह वित्तीय वृद्धि अनंत और राधिका की शादी के उत्सव के साथ हुई।
यह समारोह 3 दिनों तक चला और इसमें 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी राधिका-अनंत के लिए आयोजित आशीर्वाद समारोह शामिल होने पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान अनंत और राधिका ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट भी दिए।
राधिका-अनंत की शादी में राजनीतिक हस्तियों की शिरकत
हालांकि, राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे प्रमुख राजनीतिक हस्तियां अभी तक राधिका-अनंत के शादी से जुड़े किसी भी समारोह में शामिल नहीं हुई हैं। मुकेश अंबानी ने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में सोनिया गांधी के घर जाकर शादी का निमंत्रण दिया था।
रविवार को हुए रिसेप्शन में भी सितारों का जमघट गया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुए इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से मेहमान पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications