किस बीमारी से ग्रसित हैं अनंत अंबानी, वेट लॉस करने के बाद भी क्यों बढ़ गया वजन, जानिए क्या है इस रोग का इलाज
Anant Ambani: भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे अपनी मंगेतर से शादी करने वाले हैं। प्री वेडिंग फंक्शन के बाद अनंत अंबानी काफी सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी अपनी बीमारी और वजन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
अनंत अंबानी को कौनसी बीमारी है? अनंत अंबानी का वजन क्यों बढ़ता है? अनंत अंबानी का अभी कितना वजन है? अनंत अंबानी का वजन क्यों कम नहीं हो रहा है? अनंत अंबानी क्या काम करते हैं? इन सभी सवालों का जवाब बता रहे हैं।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बचपन से ही अस्थमा नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। अस्थमा के इलाज के लिए उन्हें स्टेरॉयड का हेवी डोज देना पड़ता है। जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ता है। उनकी लाख कोशिश के बाद भी उनका वजन कम नहीं होता है। क्योंकि वह गंभीर अस्थमा पेशेंट हैं।
यह भी पढ़ें- अंबानी परिवार के फंक्शन से लौटते ही अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया, लिखा- दिखावा कभी नहीं पर.....
आखिर क्यों हो गए मोटापे का शिकार
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 18 महीने में अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन कम कर लिया था। उस वक्त (2016 में) अनंत अंबानी का वजन 208 किलो था। उन्होंने कड़ी मेहनत से 108 किलो वजन कम कर लिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद अनंत का वजन फिर से बढ़ने लगा। और वह फिर से मोटापे का शिकार हो गए।
क्या है इस बीमारी का इलाज
अस्थमा का कोई परमानेंट उपचार नहीं है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए स्टेरॉयड देने पड़ते हैं। आमतौर पर इनहेलर या टैबलेट दिया जाता है। एनाल्जेसिक दवाई तुरंत काम कर लक्षणों को कम करते हैं। बीमारी की गंभीरता के हिसाब से दवाई की डोज को एडजस्ट करके बी अस्थमा के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।
इस बीमारी के क्या लक्षण हैं
सांस लेने में समस्या होती है।
सांस छोड़ते वक़्त व्हीज़िंग होती है।
सीने में दबाव महसूस कर सकते हैं।
अनंत अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। वे रिलायंस इंड्स्ट्री का काम संभाल रहे हैं। उन्होंने गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किया था। जिसमें सितारों का जमावड़ा लगा था।
यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में सेलेब्स ने किया डांस तो कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'कैरेक्टर और डिग्निटी जरूरी...'












Click it and Unblock the Notifications