अंबानी की पार्टी में सेलेब्स ने किया डांस तो कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'कैरेक्टर और डिग्निटी जरूरी...'

Kangana Ranaut: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख, सलमान और आमिर खान ने जबरदस्त डांस किया था। इसके अलावा हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस देकर इवेंट को यादगार बना दिया। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं हुए थे।

इस लिस्ट में बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत भी शामिल हैं। जो प्री-वेडिंग फंक्शन में भले ही शामिल नहीं हो पाई लेकिन अपनी बयानबाजी को लेकर वह सुर्खियों में आ गई। एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधा है। साथ ही पोस्ट शेयर कर खुद की लता मंगेशकर से खुद की तुलना कर दी।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लता मंगेशकर पर छपे एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, मैंने अपनी लाइफ में बेकार आर्थिक स्थिति से गुजर चुकी हूं। लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं जिनके गाने बेहद रहे हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गली, विजय भावा etc)।

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'लेकिन चाहे मुझे कितने भी ऑफर मिले, मैंने कभी भी शादियों में जाकर डांस नहीं किया। कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए, अब मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली है। क्योंकि फेम और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत कैरेक्टर और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में युवा पीढ़ी को यह समझने की जरूरत है कि केवल ईमानदारी की दौलत ही कमाना चाहिए।'

कंगना रनौत ने भले ही किसी सेलिब्रिटी का नाम नहीं लिया लेकिन लेकिन उन्होंने प्री-वेडिंग में शामिल हुए उन सभी सितारों पर हमला बोला जिन्होंने डांस किया। बता दें कि, इस फंक्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर जैसे तमाम बड़े सितारे शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+