अंबानी परिवार के फंक्शन से लौटते ही अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया, लिखा- दिखावा कभी नहीं पर.....
Amitabh Bachchan: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन अचानक ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस समय लोग अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट पोस्ट की चर्चा कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'दिखावे' का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग में अंबानी परिवार के फंक्शन के अनुभव को भी शेयर किया है और इसे अद्भुत बताया है।

अमिताभ बच्चन ने की 'दिखावे' की बात
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है- देर से हां, लेकिन दिखावा कभी नहीं। हालांकि उनके इस पोस्ट में कुछ भी क्लियर नहीं है, लेकिन बिग बी ने अपने ब्लॉग पर प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने और जामनगर जाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि जामनगर जैसा एक्सपीरियंस उन्होंने पहले कभी शेयर नहीं किया है।
T 4939 ... late yes , but never the pretense
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 3, 2024
अंबानी परिवार की पार्टी के बारे में भी किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- रविवार को जलसा के दरवाजे नहीं खुले... लेकिन एक शादी के दरवाजे खुले थे... शादी की लोकेशन तक और फिर अभी वापस। ये कहना होगा कि ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं देखा गया था... न सिर्फ शादी का माहौल, बल्कि वनतारा एनिमल रिलीफ फैसिलिटी भी।
वनतारा एनिमल रिलीफ फैसिलिटी का भीकिया जिक्र
बिग बी ने आगे लिखा है- हे भगवान... क्या असाधारण अनुभव है और उन जानवरों के लिए सबसे वैज्ञानिक व्यवस्था है, जिनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, उन्हें इस फार्म में लाया जाता है और उनका पालन-पोषण किया जाता है .. ये एक ऐसा अनुभव है जिस पर केवल देखकर ही विश्वास किया जा सकता है... आप सभी को जरूर देखना चाहिए।
इवांका ट्रंप से मिले थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने बताया ने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के इंतजाम के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा- और फिर श्लोकों की महिमा, मंत्रों का जाप और होस्ट द्वारा बनाया गया दिव्य माहौल... बस अविश्वसनीय... तो अभी के लिए ये एक खुशी की रात है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन न सिर्फ मुकेश अंबानी से मिले, बल्कि उन्होंने इवांका ट्रंप के साथ भी समय बिताया।












Click it and Unblock the Notifications