कौन हैं आनंदमयी बजाज? 22 साल की उम्र में संभालने जा रहीं 2.5 अरब डॉलर वाली कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी
Who is Anandmayi Bajaj: 22 साल की उम्र में ज्यादातर युवा अपने करियर की शुरूआत करते हैं, वहींं आनंदमयी देश के एक सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बिज़नेस घराने की बागडोर संभालने जा रही हैं। आनंदमयी को बजाज ग्रुप में जनरल मैनेजर (स्ट्रैटेजी) के पद पर नियुक्त किया गया है।
आनंदमयी बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज की बेटी हैं और संस्थापक जमनालाल बजाज की पांचवीं पीढ़ी हैं। आनंदमयी बजाज कंपनी में शामिल होने वाली पहली महिला बिजनेसमैन बन चुकी हैं। इतनी कम उम्र में आनंदमयी 2.5 अरब डॉलर वाले फैमिली बिजनेस में अपने पिता कुशाग्र बजाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड में महिलाओं के लिए प्रेरणास्राेत बनेंगी।

आनंदमयी बजाज की एंट्री ग्रुप के लिए एक नया और प्रेरणादायक अध्याय है। उन्हें कंपनी के स्ट्रैटेजी डिपार्टमेंट का कार्यभार सौंपा गया है, जहां वह ग्रुप के विभिन्न बिजनेस की नेतृत्व टीम के साथ मिलकर काम करेंगी। बाद में उनके कंपनी के बोर्ड में शामिल होने की भी उम्मीद है। 22 वर्ष की आयु में, आनंदमयी बजाज ग्रुप के मुंबई कार्यालय से कार्य करेंगी। वह बजाज एनर्जी, बजाज कंज्यूमर और बजाज हिंदुस्तान शुगर की नेतृत्व टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी।
आनंदमयी बजाज की मां और भाई?
बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज की बेटी आनंदमयी की मां वासवदत्ता बजाज आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की बहन हैं। उनके दो भाई हैं-युगादिकृत (20) और विश्वरूप (17)। युगादिकृत वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं और अगले दो वर्षों में कंपनी के बोर्ड में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि विश्वरूप एचआर कॉलेज के छात्र होने के साथ-साथ पोलो चैंपियन भी हैं।
आनंनदमयी ने कहां से की है पढ़ाई?
जून में ही न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय से फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद आया है। आनंदमयी को जानवरों से विशेष लगाव है और वह महिला सशक्तिकरण के प्रति भी काफी जागरूक हैं।
बेटी के बिजनेस ज्वाइन करने पर क्या बोले पिता कुशाग्र नयन बजाज?
बेटी के बजाज ग्रुप ज्वाइन करने पर बजाज समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज ने समूह के कर्मचारियों के साथ एक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, "आनंदमयी को हमारे मूल्यों, विरासत और आकांक्षाओं की गहरी समझ के साथ पाला गया है। वह युवा जिज्ञासा और जमीनी जिम्मेदारी का एक अनूठा मिश्रण लाती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "उनकी यात्रा केवल उनकी नहीं है - यह हमारी सामूहिक कहानी की निरंतरता है। मुझे उनकी भावना, प्रतिबद्धता और बजाज विरासत के अगले अध्याय को आकार देने की उनकी क्षमता पर अपार विश्वास है।"
100 साल पुराने बजाज ग्रुप का क्या-क्या बिजनेस है?
लगभग 100 साल पुराना बजाज ग्रुप चीनी, इथेनॉल, बिजली और व्यक्तिगत देखभाल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है। जमनालाल बजाज ने 1930 में इस कंपनी की नींव रखी थी, जो आज 12,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। वर्तमान में, कुशाग्र बजाज, राजीव बजाज और संजीव बजाज समूह की कमान संभाले हुए हैं।
बजाज परिवार
राजीव और संजीव, कुशाग्र के चचेरे भाई हैं। राजीव बजाज के बेटे ऋषभ बजाज बजाज ऑटो में मंडल प्रबंधक (प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, संजीव की बेटी संजलि बजाज, फिनसर्व में काम करने के बाद, वर्तमान में हार्वर्ड से एमबीए कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications