इन सवालों का जवाब देने वाले को जावा बाइक जैकेट देंगे आनंद महिंद्रा, पहले भी दे चुके हैं ट्रैक्टर और कार
नई दिल्ली। महिंद्रा और महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिद्रा अक्सर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्वीटर पर अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट उन्होंने बीते रविवार को किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं और अपने फैन्स और फॉलोअर से सवाल पूछा है और सही जवाब देने वालों में से किसी एक को जावा बाइक जैकेट इनाम देने की घोषणा की है। दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसे ट्वीट्स करते रहते हैं, जिससे ट्वीटर पर उनके फैन और फॉलोअर की संख्या लगातार बढ़ती रहती है।


रविवार को एक ट्वीट में कहा आनंद महिंद्रा ने कहा, आपके लिए संडे क्विज
आंनद महिंद्रा ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, आपके लिए संडे क्विज। क्विज में पूछा गया सवाल था, 'हाल के दिनों में भारतीय मूल के लोगों ने राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में विश्व स्तर परचम लहराया है। उन्होंने अपने फॉलोअर और फैन्स से पूछा, नीचे दिए गए 12 लोगों में से कितनों का नाम बता सकते हैं। अंत में उन्होंने लिखा। सही जवाब देने वाले एक को जावा बाइक जैकेट मिलेगा और विजेता की घोषणा सोमवार को होनी हैं।

बिहारी युवक के स्कॉर्पियो प्रेम को देखकर आह्लादित हो गए थे आनंद महिंद्रा
इससे पहले, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ थाा। वीडियो बिहार के भागलपुर का था, जिसमें इंतसार आलम नामक एक व्यक्ति द्वारा छत पर बनाई सीमेंट की पानी की टंकी को हूबहू महिंद्रा और महिंद्रा की प्रचलित गाड़ी स्कॉर्पियो की शक्ल दी थी। भागलपुर के युवक की स्कॉर्पियो प्रेम को देखकर आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह वो है, जिसे मैं आगे बढ़ने की कहानी कहूंगा। उन्होंने आगे लिखा, स्कॉर्पियो राइजिंग टू द रूफटॉप, इसके मालिक को मेरा सलाम, हम उनकी पहली कार के लिए उनके स्नेह को सलाम करते हैं।

विद्युत कर्मचारी का वीडियो शेयर कर भावुक हो गए दिग्गज कारोबारी
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेष कंपनी लिमिटेड के एक कर्मचारी का वीडियो आनंद महिंद्रा ने ट्वीट पर शेयर किया था और ऐसा लगा कि वीडियो शेयर करते वक्त दिग्गज कारोबारी भावुक हो गए थे। विद्युत कर्मचारी का वीडियो शेयर करते हुए अपने वीडियो ट्वीट में उन्होंने लिखा, अब वह बिजली सेवाओं को लेकर शिकायत करने से पहले कई बार सोचेंगे।

डीटीएच की छतरी पर बैठे बंदर की तस्वीर शेयर कर पूछा कैप्सन
अपने ट्वीटर हैंडल में आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया एक और तस्वीर खूब वायरल हुआ था। तस्वीर में एक बंदर डीटीएच की छतरी पर बैठा हुआ नजर आता है। आनंद महिंद्रा ने अपने फैन्स से तस्वीर को देखकर एक कैप्सन बताने को कहा था और लिखा था कि जिस किसी का कैप्सन सबसे अच्छा होगा, उसे इनाम में महिंद्रा की एक मिनिएचर मॉडल कार दी जाएगी, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। मिनिएचर मॉडल कार खिलौने जैसा होता है।

कर्नाटक के एक युवक को महिंद्रा KUV100 कार देने की घोषणा कर दी
कारोबारी आनंद महिंद्रा ने मैसूर के एक युवक डी कृष्ण कुमार द्वारा बजाय चेतक स्कूटर के जरिए 57000 किलोमीटर की यात्रा करने की खबर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने डी कृष्ण कुमार की कहानी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की थी और जब यह वायरल हो गया तो उन्होंने डी. कृष्ण कुमार को तोहफे में महिंद्रा KUV100 कार देने की घोषणा कर दी। डी कृष्ण कुमार ने अपनी मां को स्कूटर के जरिए तीर्थ यात्रा पर ले गए थे। गत 18 सितंबर को जब महिंद्रा KUV100 कार डी. कृष्ण कुमार को इनाम में दी गई, तो उनकी मां उनके साथ थीं।

मेहनतकश किसान से प्रभावित होकर इनाम में ट्रैक्टर देने में घोषणा कर दी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयमैन आनंद महिंद्रा ने बिहार के गया जिले के लौंगी भुईयां नामक किसान से इतने प्रभावित हुए कि उसे एक ट्रैक्टर इनाम में देने की घोषणा ट्वीटर पर कर दी है। दरअसल, लौंगी भुईंया ने तीस साल तक लगातार खुदाई करके करीब तीन किलोमीटर लंबी नहर तैयार की थी। यह खबर आनंद महिंद्रा तक एक ट्वीटर यूजर के जरिए पहुंची थी, जिसमें उन्हें टैग किया गया था। ट्वीट में लिखा था, गया के लौंगी मांझी ने अपनी जिंदगी के 30 साल लगाकर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवाय एक ट्रैक्टर के। फिर क्या था आनंद महिंद्रा ने लौंगी भुइयां को ट्रैक्टर देने की घोषणा कर दी।












Click it and Unblock the Notifications