वायरल हो गया आनंद महिंद्रा का कबड्डी वाला ये वीडियो, आप भी देखिए
Recommended Video
नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कबड्डी खेलते हुए लड़कों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मुश्किल हालात में भी हार नहीं माननी चाहिए। हालात कभी भी बदल सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले आनंद मंहिंद्रा के शेयर करने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।

क्या है वीडियो में
कबड्डी खिलाड़ियों के इस वीडियो में खिलाड़ी रेड करने के लिए दूसरी टीम के पाले में आता है। वो घूमते हुए खिलाड़ी को छूता है और लाइन के पास लौटता है। रेडर ने जिस खिलाड़ी को छुआ था, वो उसके करीब आ जाता है। रेडर को चकमा देते हुए वो करीब आकर उसे वापिस पीछे ले जाता है और टीम उसे दबोच लेती है।
ये बोले आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये वीडियो मुझे इस मैसेज के साथ मिला है कि किसी भी परिस्थिति में आपको आखिरी वक्त तक हार नहीं माननी चाहिए। कभी भी असफलता का सफलता में बदल जाना संभव है। इसे देखकर इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, ऐसा तो मैंने प्रो कबड्डी लीग में भी नहीं देखा।

वायरल हो गया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो शुक्रवार सुबह शेयर किया था। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कोई वीडियो शेयर किया है। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कई जानकारियां वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं और बहुत बार गंभीर मसलों पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications