Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब आनंद महिंद्रा ने शेयर किया धोनी का वीडियो तो क्यों बोले लोग- कंपनी की मार्केटिंग मत करो

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास की खबरें तेज हो गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल और पैराशूट रेजीमेंट की 106वीं बटालियलन में तैनात हैं। वहीं अब खबर है कि धोनी अगले दो महीनों तक सेना के साथ ट्रेनिंग करेंगे। इसके लिए उन्हें इंडियन आर्मी के साथ ट्रेनिंग की इजाजत भी मिल गई है। ये मंजूरी उन्हें खुद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दी है।

XUV500 से उतरकर धोनी बोले जय हिंद

XUV500 से उतरकर धोनी बोले जय हिंद

ऐसे में अचानक धोनी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। तीन साल पुराना ये वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में धोनी छावनी जैसे इलाके में गाड़ी से आते हैं और सेना की वर्दी में उतरते हैं और कहते हैं जय हिंद। वीडियो के साथ आनंद ने लिखा है- 'ये तीन साल पुराना वीडियो मेरे व्हाट्सएप पर आज आया। धोनी आप सेना की वर्दी में बहुत अच्छे लग रहे हैं। और आपको दी गई गाड़ी में भी आप बहुत अच्छे लग रहे हैं।' बता दें कि धोनी जिस कार में आते दिख रहे हैं वह महिंद्रा कंपनी की XUV500 है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि महिंद्रा अपनी कंपनी की मार्केटिंग कर रहे हैं।

महिंद्रा ने शेयर की जुगाड़ पार्किंग की तस्वीर

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा कई बार वे आम लोगों की बातों के जवाब भी देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें बाइक पर्किंग का एक जुगाड़ी तरीका देखने को मिल रहा था। दरअसल फोटो में एक पानी का काली टंकी है जो साइड से कटी हुई है और उसके भीतर एक बाइक और एक स्कूटी पार्क की गई है। इसके साथ महिंद्रा ने लिखा है कि 'मैंने अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बोतल बैन करने को लेकर ट्वीट किया था। मुझे लगता है कि ये चीज आपके आस पास के कई प्लास्टिक प्रोडक्ट पर भी लागु होती है। लेकिन चीजें रिसाइकिल करने की लोगों की क्रिएटिविटी देखकर अच्छा लगा।'

महिंद्रा को स्कूली बच्ची ने दिया था ये आइडिया

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक 11 साल बच्ची के पत्र को ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि-'थकान भरे दिन के अंत में अगर आप इस तरह का कोई मेल देखें तो पूरी थकान खत्म हो जाती है। मुझे पता है कि मैं ऐसे ही लोगों के लिए काम करता हूं, जो एक बेहतर और शांति की दुनिया में रहना चाहते हैं।' दरअसल बच्ची ने ट्रैफिक के बीच बेवजह गाड़ियों का हार्न बजाने वालों को रोकने के लिए महिंद्र को एक ऐसा आइडिया दे डाला था कि वे इससे काफी प्रभावित हो गए थे।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद आया आनंद महिंद्रा ने किया ये ट्वीट, कही ये बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+