पति की मौत के बाद बेटियों के भरण-पोषण के लिए ऑटो चला रही महिला, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
आनंद महिंद्रा ने एक महिला की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पति के मौत के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बेटियों की भरण-पोषण के लिए खड़ा हुआ।
दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने 10.1 मिलियन फॉलोअर्स के लिए प्रेरक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा इस बार एक महिला के संघर्ष की कहानी को बताया है। पंजाब की इस महिला की प्रेरणादायक स्टोरी से सबको प्रेरित किया है। महिला अपने पति की मौत के बाद जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाती है।

जीविका चलाने के लिए
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पंजाबी महिला परमजीत कौर की एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह पंजाब में महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वाली पहली महिला बनीं। अपने पति की मौत के बाद वह घर में अकेली कमाने वाली हो गई। उन्होंने अपनी जीविका चलाने के लिए ऑटो चलान शुरू कर दिया।

बाधाओं के बाद भी खड़ा हुईं
आनंद महिंद्रा ने कहा कि परमजीत कौर ने हजारों बाधाओं के बाद भी अपने लिए खड़ा हुईं। उन्होंने अपनी बेटी की मदद के लिए मेहनत कर रही हैं। उनकी एक बेटी अभी एक कॉलेज में है।

हजारों लाइक्स मिल चुके हैं
उद्योगपति ने बुधवार को पोस्ट साझा किया और तब से इसे लगभग 10,000 लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। कई इंटरनेट यूजर्स ने अपनी बेटियों को शिक्षित करने के महिला के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की।

भगवान उन्हें आशीर्वाद दें
एक यूजर ने लिखा कि शानदार! बाधाओं का सामना करने वाली सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल। खुद पर विश्वास और इच्छा शक्ति ने उन्हें एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।

सच्ची प्रेरणा
एक यूजर ने लिखा कि "सच्ची प्रेरणा। इस महिला ने दिखाया है कि जीवन की प्रतिकूलताओं के खिलाफ दृढ़ रहने के लिए एक दृढ़ दिमाग और इच्छा शक्ति है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की जीत से उत्साहित कांग्रेस, सांसद आनंद शर्मा ने कहा- इसका असर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दिखेगा












Click it and Unblock the Notifications