आनंद महिंद्रा ने अमिताभ के बताया नेचुरल फाइटर, कहा-आपके पास एक वैक्सीन है जिसका नाम...

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को हल्का संक्रमण है। उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जया बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद देशभर में उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग दुआएं मांग रहे हैं। वहीं सभी क्षेत्रों की हस्तियों उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही हैं।

"आपके पास एक वैक्सीन है.... जिसका कोड नेम 'बिग बी' "

इसी बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बिग बी के स्वास्थ्य को लेकर कामना की है। उन्हें ट्वीट कर लिखा कि, हम सभी आपके लिए चियर कर रहे हैं....आप किसी भी चीज की चिंता मत करिए। महिंद्रा ने आगे लिखा कि, आपके पास एक वैक्सीन है.... जिसका कोड नेम 'बिग बी' है। यह इनबिल्ट और ऑर्गेनिक है। यह आपकी तरह उन सभी में उगती है। जो नेचुरल फाइटर होते हैं। इसके साथ उन्होंने स्टे स्टॉन्ग वाला इमॉजी भी शेयर किया है।

नानावती अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ

नानावती अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ

महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने अमिताभ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सचिन ने अमिताभ के ट्वीट पर रिप्लाई किया- अपना ख्याल रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा हेमा मालिनी ने लिखा कि, अमित जी का कोराना टेस्ट पॉजिटिव आया है और नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं और मुझे यकीन है कि हमारी सभी सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ, वह इससे सुरक्षित बाहर आएंगे।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan Corona Positive:बिग बी के बंगले 'Jalsa' को BMC ने किया सैनिटाइज | वनइंडिया हिंदी
    पूरे देश में दुआंओं का दौर

    पूरे देश में दुआंओं का दौर

    वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ''प्रिय अमिताभ जी, मैं पूरे देश के साथ आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आखिरकार, आप इस देश में लाखों लोगों की आइडल हैं, एक प्रतिष्ठित सुपरस्टार! हम सभी आपकी अच्छी देखभाल करेंगे। शीघ्र स्वास्थ होने के लिए शुभकामनाएं! इसके अलावा राहुल गांधी , अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिग भी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+