नरेंद्र गिरिको दिग्विजय सिंह ने बताया आधुनिक हिंदुत्व का प्रतीक

अयोध्या, 22 सितंबर। प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद लगातार उनकी मौत पर सवाल खड़ा हो रहा है। नरेंद्र गिरि ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या की है और उन्होंने मृत्यु से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है। आनंद गिरि को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके आनंद गिरि को आधुनिक हिंदुत्व प्रतीक बता डाला है।

Recommended Video

    Narendra Giri Case: Anand Giri को Digvijay Singh ने बताया आधुनिक हिंदुत्व का प्रतीक | वनइंडिया हिंदी

    धांधली ही भगवा हिंदुत्व की पहचान

    धांधली ही भगवा हिंदुत्व की पहचान

    दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके मठों में होने वाली धांधली को भगवा हिंदू धर्म की पहचान बता डाला है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके लिखा, आनंद गिरि आधुनिक हिंदुत्व के प्रतीक हैं।मठों पर क़ब्ज़ा,मंदिरों पर चढोत्तरी का दुरुपयोग, मंदिरों की भूमि ख़रीद फ़रोख़्त में धांधली।भगवा हिंदू धर्म की पहचान है। उसे अपमानित ना करें। बता दें कि आनंद गिरी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर कई तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

    आनंद गिरी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

    आनंद गिरी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

    आनंद गिरी पर आरोप है कि उन्होंने नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड नोट में आनंद गिरी का जिक्र भी किया है। गौर करने वाली बात है क आनंद गिरी का पहले भी कई बार विवादों से नाता रहा है। ऑस्ट्रेलिया में 2019 में आनंद गिरी पर दो महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के बाद नरेंद्र गिरी काफी आहत थे।

    लग चुके हैं कई आरोप

    लग चुके हैं कई आरोप

    नरेंद्र गिरी ने इसी साल आनंद गिरी पर चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि संत परंपरा के खिलाफ परिवार के संपर्क में हैं और चढ़ावे में आने वाला पैसा वह अपने परिवार पर खर्च करते हैं। इन आरोपों के बाद आनंद गिरी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया था। यही नहीं आनंद गिरी की एक तस्वीर चार्टर फ्लाइट में सामने आई थी जिसमे उनकी सीट पर एक गिलास रखी है, आरोप है कि उसमे शराब थी। हालांकि आनंद गिरी ने कहा था कि यह सेब का जूस था और मुझे बदनाम करने के लिए इस तस्वीर को वायरल किया जा रहा है।

    आलीशान जिंदगी का शौक

    आलीशान जिंदगी का शौक

    आनंद गिरी को महंगी गाड़ी, मोबाइल फोन और आलीशान जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है। आनंद गिरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। अक्सर वह सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया करते थे। उनके रहन-सहन पर अक्सर सवाल खड़े होते रहते थे। बता दें कि नरेंद्र गिरी की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+