शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज, एक्सीडेंट को लेकर लगे गंभीर आरोप

Recommended Video

    Shabana Azmi के Driver पर मामला दर्ज,लापरवाही से Car चलाने का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। मुंबई-पुणे हाईवे पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में शबाना को गंभीर चोट पहुंची। वहीं दुर्घटना के बाद अब उनके ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस एक्सीडेंट को लेकर उनके ड्राइवर पर गंभीस आरोप लगे हैं केस दर्ज किया गया। जिस ट्रक से शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ उसके ड्राइवर ने कार ड्राइवर के खिलाफ आरोप लगाया।

    शबाना के ड्राइवर पर लगे आरोप

    शबाना के ड्राइवर पर लगे आरोप

    ट्रक ड्राइवर की ओर से की गई है शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। उसकी गाड़ी की न केवल रफ्तार ज्यादा थी बल्कि वो बड़े खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। उसकी गाड़ी की रफ्तार के कारण वो ट्रक से टकरा गई और ये एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ महाराष्ट्र के खालापुर में FIR दर्ज कराई गई है।

    हादसे के वक्त पति जावेद अख्तर मौजूद

    हादसे के वक्त पति जावेद अख्तर मौजूद

    आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब शबाना आजमी की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हो गया। ये एक्सीडेंट खालापुर के टोलप्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। इस हादसे में शबाना को गंभीर चोट आई। इस एक्सीडेंट में शबाना को काफी चोटें आई। जब शबाना आजमी की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ उसके पति जावेद अख्तर भी साथ चल रही दूसरी गाड़ी में मौजूद थे। दुर्घटना में ट्रक का पिछला हिस्सा भी डैमेज हो गया। हादसे में शबाना और उनके ड्राइवर को काफी चोटें आई। शबाना अभी भी मुंबई के अस्पताल में भर्ती है।

    नाक में लगी सबसे ज्यादा चोट

    नाक में लगी सबसे ज्यादा चोट

    इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, 'शबाना आजमी की नाक पर हल्की चोटें आई है। इसके अलावा उन्हें और कहीं कोई चोट नजर नहीं आई है। हालांकि, वो हादसे की वजह से अभी सदमे की स्थिति में हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।' वहीं उनके पति जावेद अख्तर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+