देर रात भूकंप के झटकों से हिली मणिपुर की धरती, एक महीने में दूसरी बार आए भूकंप से डरे लोग

देर रात भूकंप के झटकों से हिली मणिपुर की धरती, एक महीने में दूसरी बार आए भूकंप से डरे लोग

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक महीने में ये दूसरी बार है जब मणिपुर की धरती भूकंप के झटकों से हिली है। इससे पहले 11 अगस्त को भूकंप के झटके आए थे। वहीं सोमवार देर रात को एक बार फिर से मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 An earthquake of magnitude 5.1 occurred 55 km east of Ukhrul, Manipur at 2:39 am today: National Centre for Seismology

नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 2.39 बजे मणिपुर में भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के 55 किलोमीटर ईस्ट के उखरूल में था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं आई है। इससे पहले 11 अगस्त को आए भूकंप के झटके की तीव्रता 4.0 थी। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। न केवल पूर्वोत्त के राज्य बल्कि उत्तर भारत के तमाम हिस्सो में पिछले कुछ महीनों से बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

क्यों आते हैं भूकंप

दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+