नार्थ ईस्ट में एक के बाद एक भूकंप के झटके, अब मेघालय के तुरा में 3.3 तीव्रता के भूकंप झटके

नार्थ ईस्ट में एक के बाद एक भूकंप के झटके, अब मेघालय के तुरा में 3.3 तीव्रता के भूकंप झटके

नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों में एक के बाद एक कर भूकंप के झटके आ रहे हैं। भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नार्थईस्ट के राज्य प्रभावित हो रहे हैं। मिजोरम के पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके आ चुकते हैं। वहीं आज देर शाम मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई।

 An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter scale hit 79 km west of Tura, Meghalaya: National Center for Seismology
आपको बता दें पिछले एक महीने में पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 से अधिक बार भूकंप आ चुके हैं। शुक्रवार को मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर रहा। अभी तक भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं शक्रवार को ही हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रोहतक में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन पिछले एक महीने से बार-बार भूकंप आने की वजह से लोग डरे हुए हैं। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप के झटकों से किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+