अंडमान में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
नई दिल्ली। अंडमान द्वीप पर देर रात तकरकीबन 1.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप के ये झटके 4.3 तीव्रता के दर्ज किए गए। भूकंप के झटके देर रात महसूस किए गए इस बात की पुष्टि खुद केएस धतवालिया ने की है। इस भूकंप मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।आपको बता दें कि इससे पहले भी 6 अक्टूबर को इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अंडमान में समुद्र के करीब 4.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 3 अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अंडमान द्वीप पर 3 अक्टूबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई थी, यह येलो स्टेज का था। राहत की बात यह है कि इन सभी भूकंप के झटकों में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications