उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, क्रॉस फायरिंग में जवान शहीद

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारत की ओर से भी लगातार फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है।

An Army personnel dead in ceasefire violation by Pakistan along LoC in Uri sector of Baramulla

पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार की रात की गई गोलाबारी में 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच पाकिस्तान ने रविवार सुबह भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नांबला गांव को निशाना बनाया। भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

शनिवार को भी उड़ी सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन ने लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। बता दें कि इसके पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की थी। इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया था।

पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में बहुत ज्यादा तनाव पैदा हो गया है। इस साल सितंबर में संघर्ष विराम की 292 घटनाएं सामने आईं हैं। भारत ने पाकिस्तान के सामने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान नागरिकों को निशाना बनाये जाने का मुद्दा उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+