ममता बनर्जी के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने से पहले लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप
कोलकाता। कोलकाता हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बैग के लावारिस हाल में मिलने से बम होने की अफवाह फैल गई। यह बैग हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन से पहले मिला था। बता दें कि मंगलवार शाम डीएमके चीफ करुणानिधि के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने चेन्नई गई थी। बुधवार शाम को वह पास कोलकाता पहुंचीं।

एयरपोर्ट पर लावारिस हालत में बैग की खबर मिलते ही सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ हरकत में आ गई। सीआईएसएफ का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। बम स्क्वाड ने बैग का निरीक्षण किया तो पाया कि बैग कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं था।
हवाईअड्डे प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने बताया कि, सीआईएसएफ को सूचित किया था लेकिन उन्हें बैग की जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले अप्रैल में भी कोलकाता एयरपोर्ट पर एक ऐसी घटना सामने आई थी। नेता सुभाषचंद्र इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रस्थान क्षेत्र में एक बैग लावारिस हालत में मिला था। जिसके बाद भी बम की अफवाह फैल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications