AN-32: शहीदों के शवों को अरुणाचल के खराब मौसम में तलाश रही वायुसेना

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने अरुणाचल प्रदेश में जारी एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश पर ताजा जानकारी दी है। आईएएफ की ओर से कहा गया है कि क्रैश साइट पर सभी 13 लोगों के शवों की तलाश का काम जारी है। तीन जून को असम के जोरहाट से एएन-32 ने टेक ऑफ किया था। इस एयरक्राफ्ट अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में लैंड करना था। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर टेक ऑफ करने के बाद एयरक्राफ्ट दोपहर में एक बजे रडार से गायब हो गया था। इसका एटीएसी से संपर्क टूट गया और इसके गायब होने की खबरें आईं।

indian-air-force.jpg

11 जून को मिला था मलबा

आठ दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 11 जून को विमान का मलबा अरुणाचल के वेस्‍ट सियांग में आने वाले नॉर्थ लिपो में मिला था। आईएएफ की ओर से कहा गया है कि विमान का कॉकपिट रिकॉर्डर यानी सीवीआर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) बरामद कर लिया गया है। अब इस मिशन को पूरा करने के लिए सारी कोशिशों को अंजाम दिया जा रहा है। जो एएन-32 क्रैश हुआ, वह इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर और कार्गो सेक्‍शन में इमरजेंसी बीकन से लैस था जो संकट के समय में एयरक्राफ्ट की लोकेशन के बारे में जानकारी दे सकते थे। लेकिन इस एयरक्राफ्ट से किसी भी तरह का सिग्‍नल नहीं मिल सका। 24 मीटर लंबा एएन-32 अरुणाचल के मुश्किल रास्‍तों से उड़ान भरते हुए जा रहा था। तीन जून को लापता होने के बाद इसकी सर्च में मौसम ने काफी मुश्किलें पैदा की। आठ दिनों तक वायुसेना ने सैटेलाइट से लेकर सुखोई फाइटर जेट तक की मदद की। साथ ही नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट और यूएवी को भी तैनात किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+