एमी जैक्सन ने रखी 'जेंडर रिवील पार्टी', बताया उन्हें बेटा होगा या बेटी
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इस समय अपनी प्रेग्नेंसी की आखिरी स्टेज पर हैं। हाल ही में एमी ने अपने पैदा होने वाले बेबी को लेकर खुलासा किया। दरअसल एमी ने एक पार्टी का आयोजन करके इसमें बताया कि उनको बेबी बॉय होने वाला है। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को एमी ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया। ये बेबी जेंडर रिवील पार्टी थी। इसमें अचानक वे माइक पर चिल्लाकर बोलीं कि उन्हें बेबी बॉय होगा।

ब्लू ड्रेस पहनकर एमी ने रिवील किया बेबी जेंडर
पार्टी में एमी ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। एमी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले एमी इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रही हैं। इसके अलावा एमी ने अपने मंगेतर जॉर्ज पानाइयोटटौ के साथ पूल में फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एमी अपना बेबी बंप दिखा रही थीं। इन तस्वीरों पर एमी के फैंस ने जमकर कमेंट किया था।
मार्च में किया था प्रेग्नेंसी का खुलासा
गौरतलब है कि एमी जैक्सन और उनके मंगेतर जॉर्ज पानाइयोटटौ ने मार्च में परिवार के एक सदस्य के आने की घोषणा की थी। बता दें कि एमी ने साल 2010 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। वे सबसे पहले फिल्म 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग', 'फ्रीकी अली' और 'तूतक तूतक तूतिया' जैसी फिल्मों में दिखाई पड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
View this post on InstagramA post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
अगले साल इटली में शादी रचाएंगी एमी
दरअसल इंग्लैंड में 31 मार्च के दिन मदर्स डे मनाया जाता है और इसी दिन एमी ने अपने फैन्स को अपने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी दी थी। बता दें कि एमी लगभग 4 सालों से जॉर्ज पानाइयोटटौको डेट कर रही थीं और इसी साल की शुरुआत में उन्होंने सगाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल इटली में शादी रचाएंगे।
यह भी पढ़ें- कपिल के साथ क्रिकेट खेलती दिखीं करीना कपूर, कहा- ख्वाहिश है तैमूर क्रिकेटर बने
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications