Amul vs Aavin: अमूल को रोकने के लिए अमित शाह को सीएम स्टालिन को लिखा पत्र
Amul vs Aavin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में दूध का संकलन करने से अमूल को रोका जाए।

Amul vs Aavin: कर्नाटक चुनाव के दौरान अमूल और नंदिनी मिल्क को लेकर विवाद सामने आया था। अब तमिलनाडु में अमूल बनाम आविन विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करें।
एमके स्टालिन ने अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में अपील की है कि वह अमूल को निर्देश दें कि वह वह प्रदेश की को-ऑपरेटिव आविन से तत्काल प्रभाव से दूध लेना बंद कर दे।
स्टालिन ने कहा कि हमारी जानकारी में आया है कि कैरा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूर यूनियन यानि अमूल ने अपने मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव लाइसेंस का इस्तेमाल करके चिलिंग सेंटर और प्रोसेसिंग प्लांट को कृष्णागिरी जिले में स्थापित किया है।
अमूल फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से और सेल्फ हेल्प ग्रुप से कृष्णागिरी, धर्मपुरी, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपथूर, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर जिले से दूध का संकलन करने जा रही है।
एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। पीएम को पत्र लिखकर स्टालिन ने अपील की है कि वह तत्काल प्रभाव से इस मामले में हस्तक्षेप करें और अमूल को दूध का संकलन करने से रोकने का निर्देश दें। स्टालिन ने कहा कि जो इलाके तमिलनाडु में आविन के हैं, वहां अमूल को दूध इकट्ठा करने से रोका जाए।












Click it and Unblock the Notifications