ट्विटर पर अमूल और रेलवे की हुई बिजनेस डील, दिल्ली रवाना हुई पहली मिल्क ट्रेन

नई दिल्ली। ट्विटर पर रेलवे और दुग्ध निर्माता कंपनी अमूल के बीच हुई दिलचस्प बातचीत के बाद आज भारत की पहली मिल्क ट्रेन गुजरात से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। अमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देने के साथ साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस मामले में इतनी जल्दी कदम उठाने के लिए शुक्रिया अदा किया। अमूल की यह पहली मिल्क ट्रेन गुजरात के पालनपुर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुई है।

ट्विटर पर अमूल और रेलवे की हुई बिजनेस डील, दिल्ली रवाना हुई पहली मिल्क ट्रेन

बता दें कि इस रेलवे और अमूल के बीच हुई इस बिजनेस जील की शुरूआत एक बेहद दिलचस्प अंदाज में ट्विटर पर हुई थी। अमूल ने लगभग एक महीने पहले रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए मिल्क ट्रेन का प्रस्ताव रखा था। अमूल ने रेलवे से पूछा था, 'अमूल भारत में अमूल बटर की सप्लाई के लिए रेफ्रिजरेटेड पार्सल वैन का इस्तमाल करना चाहता है। उचित सलाह दें।' अमूल के इस ट्वीट का भारतीय रेलवे ने भी एक बेहद रोचक तरीके से जवाब दिया।

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर जवाब दिया , 'भारतीय रेलवे को टेस्ट ऑफ इंडिया के अटर्ली बटर्ली बटर को पूरे भारत में पहुंचाने में बेहद खुशी होगी।' बता दें कि 'टेस्ट ऑफ इंडिया' अमूल की टैगलाइन है जबकि 'अटर्ली बटर्ली' शब्द अमूल अपने बटर के साथ प्रयोग करता है। रेलवे के इस जवाब के बाद ही अमूल की पहली मिल्क ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी थी जो आज पूरी हुई। गुजरात के पालनपुर से 170 लाख टन अमूल बटर से भरे रेफ्रिजरेटर वैन के साथ अमूल मिल्क ट्रेन दिल्ली के लिए शुक्रवार को रवाना हुई।

इस बीच शनिवार सुबह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमूल के ट्वीट के बाद ट्वीट करते हुए कहा, 'गुजरात से दिल्ली, प्यार से बनाया और लाया गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+