फैशन मैगजीन SAVVY के कवर पेज पर छायीं अमृता देवेंद्र फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक बार फिर से चर्चा में हैं। वजह है फैशन मैगजीन SAVVY जिसके कवर पेज पर अमृता फडणवीस को जगह मिली है। अपनी कवर पेज वाले अंक को अमृता ने खुद रिलीज किया।
मैंगजीन का यह अंक 16 जून को मार्केट में आयेगा। एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट अमृता एक बढ़िया क्लासिकल सिंगर है और हाल ही में उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' और कुणाल कोहली की फिल्म 'लवस्टोरी फिर से' में गीत गाये हैं।
अमृता की पहचान एक स्वतंत्र विचारों वाली सक्सेसफूल महिला के रूप में है जो अपने पति को हर तरह से सपोर्ट करती हैं लेकिन वो एक आत्मनिर्भर महिला भी हैं इसलिए पति के सीएम बनने के बाद भी उन्होंने नौकरी नहीं छोड़ी है। वो अपने पति के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।
देवेन्द्र और अमृता को देविजा नाम की पुत्री है। अमृता कई फैशन शो में भी शामिल हो चुकी हैं। एक इवेंट में उन्हें शो स्टॉपर बनने का मौका भी मिला था।













Click it and Unblock the Notifications