अमृतसर ट्रेन हादसा: सुखबीर सिंह बादल का अमरिंदर सरकार पर निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में दशहरे के दिन हुए ट्रेन हादसे में अब तक लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। विरोधी पार्टियां अमरिंदर सरकार को दोषी ठहरा रही हैं हो तो राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना स्थल जोडा फाटक पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमरिंदर सरकार इस हादसे को हल्के में ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच रिपोर्ट 4 हफ्ते के बाद आएगी।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पीड़ितों को बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना में तत्परता नहीं दिखा रही है। पीड़ितों के बयान के आधार केस दर्ज होना चाहिए लेकिन अभी तक नहीं हुआ है।
The present govt is taking the accident lightly as CM is saying that inquiry report will come after 4 weeks. FIR should be registered on the statements of the victims. Inquiry should be done by independent agency: Sukhbir Singh Badal, SAD #AmritsarTrainAccident pic.twitter.com/dzPDDAsrCp
— ANI (@ANI) October 20, 2018
घटना के बाद दशहरा कमेटी ने पुलिस की ओर से मिले एनओसी को भी जारी किया है। कमेटी ने कहा कि आयोजन के लिए प्रशासन को सूचना दी गई थी। जिसके बाद एएसआई ने एनओसी देते हुए कहा है कि उनको कोई आपत्ति नहीं है। इसका लेटर भी सामने आया है। जिसमें एक में कार्यक्रम करने की जानकारी है तो दूसरे में थाने से मिला एनओसी है।
Sukhbir Singh Badal, President of SAD reaches Joda pathak where the DMU train ran over people who were watching Dussehra celebrations in Choura Bazar yesterday. He says,"It is an unpardonable negligence. Strong action should be taken. It is a mass massacre."#AmritsarTrainAccident pic.twitter.com/S2nzd6s3WI
— ANI (@ANI) October 20, 2018
यह भी पढ़ें- अमृतसर ट्रेन हादसा: कहीं ये पोस्टर तो नहीं है इतने बड़े अनिष्ट की वजह?
यह भी पढ़ें- अमृतसर हादसा: ये वीडियो बढ़ा सकता है सिद्धू और उनकी पत्नी की मुश्किलें












Click it and Unblock the Notifications