अमृतसर हादसा: ये वीडियो बढ़ा सकता है सिद्धू और उनकी पत्नी की मुश्किलें

अमृतसर: ये वीडियो बढ़ा सकता है सिद्धू और उनकी पत्नी की मुश्किलें

नई दिल्ली। शुक्रवार शाम को पंजाब के अमृतसर में दशहरा मेला देख रहे लोग रेल हादसे का शिकार हो गए। इस मेले की स्टेज से नवजोत कौर का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद उन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। यहां दशहरा का मेला देख रहे 100 से ज्यादा लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे। ये लोग रेल की पटरी पर खड़े होकर मेला देख रहे थे। दशहरा मेले में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर मुख्य अतिथि थीं। वीडियो में सुना जा सकता है, उनके सामने स्टेज से ये कहा जा रहा है कि पांच हजार लोग रेल की पटरी पर खड़े हैं।

उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में नवजोत स्टेज पर हैं और माइक थामे एक दूसरा शख्स पांच हजार लोगों के रेल की पटरी पर खड़े होने की बात कह रहा है। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर शेयर करते हुए सवाल किया है कि आपके कार्यक्रम में लोग पटरी पर खड़े हैं और आपको इसकी जानकारी भी है। ऐसे में आप कैसे हादसे से भाग सकते हैं, आपको भी हादसे के लिए जिम्मेदार कहा जाएगा।

हादसे के बाद चुपचाप निकल जाने के भी आरोप

हादसे के बाद चुपचाप निकल जाने के भी आरोप

स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि नवजोत कौरबतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल थीं। जब तक सब सही था तो वो स्टेज पर रहीं लेकिन हादसा होते ही वो घायलों को कोई मदद पहुंचाने की जगह चुपचाप वहां से निकल गईं। कुछ स्थानीय लोगों ने इसको लेकर गुस्सा भी जाहिर किया है। कई लोगों ने इसको लेकर कहा है कि उन्होंने मामले में लापरवाही दिखाई और हादसे के बाद वहां नहीं रुकीं।

हादसा मेरे कार्यक्रम से आने के बाद हुआ: नवजोत

हादसा मेरे कार्यक्रम से आने के बाद हुआ: नवजोत

नवजोत कौर ने हादसा होने पर अपने चुपके से निकलने की बात को गलत कहा है। उन्‍होंने कहा है कि वह हादसे से पहले वहां से जा चुकी थीं। उन्हें बाद में पता चला कि उनके आने के बाद इतनी बड़ी घटना हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंचीं और घायलों के लिए दवाओं का प्रबंध देखा। नवजोत कौर ने कहा है कि इस दुखद घटना पर राजनीति न करें।

जिस जोड़ा रेलवे फाटक के पास हादसा हुआ है, वो अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां नवजोत कौर के पति से नवजोत सिंह सिद्धू विधायक हैं और पंजाब सरकार में मंत्री हैं। इससे पहले नवजोत कौर भी यहां से विधायक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+