'अमृतपाल सिंह ने गुरुद्वारे में बिताए 45 मिनट, कपड़ें-पगड़ी बदली, पुजारी का फोन भी किया था इस्तेमाल': रिपोर्ट

Amritpal Singh News Update: खालिस्तानी आंदोलन का भगोड़ा अमृतपाल सिंह चार दिन की तलाशी के बावजूद अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस आज भी उसकी तलाशी अभियान में लगी है।

Amritpal Singh

Amritpal Singh News Update: कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस के मुताबिक शनिवार 18 मार्च को पंजाब से भागने के दौरान अमृतपाल सिंह कम से कम 45 मिनट गुरुद्वारे में था। गुरुद्वारे के उपदेशक (पुजारी) और उनकी पत्नी के दिए बयान के मुताबिक अमृतपाल दोपहर करीब 1 बजे गुरुद्वारे आया और दोपहर 1.45 बजे चले गया। पुजारी और उनके परिवार के सदस्य जो उन्हें कपड़े मुहैया कराते थे, उन्हें शाम 4 बजे तक इस बात का पता नहीं था कि पंजाब पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही है।

क्या बोले गुरुद्वारे के लोग?

नंगल अंबिया गुरुद्वारे के प्रमुख रंजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जब अमृतपाल और उनके लोग उनके गुरुद्वारे में आए तो उन्हें चिंता हुई क्योंकि उन्हें लगा कि वे हंगामा करने आए हैं। जब अमृतपाल गुरुद्वारे पहुंचे तो उनके साथ चार लोग थे। उन्होंने गुरुद्वारे में आकर कहा कि उन्हें एक कार्यक्रम में जाना है, जिसके लिए उन्हें कुछ कपड़ों की जरूरत है।

रणजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "मैं हैरान था लेकिन मैंने वही किया जो उन्होंने कहा और अपने बेटे के कपड़े ले लिए।" अमृतपाल ने उनसे एक जोड़ी लंबी पतलून मांगी। अमृतपाल के आदमी फोन पर किसी से 'महौल' के बारे में पूछ रहे थे लेकिन उस वक्त कोई शक नहीं हुआ।

अमृतपाल ने रंजीत सिंह से पूछा कि क्या वह उनके (पुजारी के) फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमृतपाल ने रंजीक सिंह का फोन लिया और थोड़ी देर बाद उसे वापस कर दिया, जब वे गुरुद्वारे से जा रहे थे।

रणजीत सिंह की पत्नी नरिंदर कौर ने द ट्रिब्यून को बताया कि उन्होंने गुरुद्वारे से निकलने से पहले अपनी नीली और केसरिया पगड़ी उतार दी और घर में मौजूद नॉर्मल पगड़ी पहनी।

अमृतपाल सिंह कहां है?

पंजाब में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करने के चार दिन बाद भी अमृतपाल सिंह कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पंजाब में इंटरनेट भी निलंबित कर दिया गया था। अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित होने के बाद से फरार है।

पंजाब पुलिस ने अब तक इस मामले पर कार्रवाई करते हुए करीब 180 गिरफ्तारियां की हैं। इसके साथ ही कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़े आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अमृतपाल पंजाब छोड़कर चला गया है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास सभी गुरुद्वारे, होटलों की जांच शुरू कर दी है

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की अलग-अलग वेश-भूषा और पोशाक में 7 तस्वीरें जारी की हैं ताकि अगर वे अपना रूप बदलते हैं तो भी उन्हें पकड़ा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+