Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amritpal Singh Amit Shah को धमकी देकर बोला- इंदिरा ने भी खालिस्तान को रोका, वैसा ही किया तो अंजाम भुगतना होगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अमृतपाल सिंह ने धमकाया है कि इंदिरा गांधी जैसा हश्र होगा। खुली धमकी में खालिस्तान मूवमेंट पर केंद्र की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी कई गई है। जानिए पूरा मामला

Amritpal Singh Amit Shah

Amritpal Singh Amit Shah को धमकी देकर बोला, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी खालिस्तान मूवमेंट को रोकने का प्रयास किया था। अगर वैसा ही किया तो अंजाम भुगतना होगा। अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख है। उन्होंने अमृतसर में कहा, अमित शाह ने कहा था कि खालिस्तान आंदोलन को नहीं बढ़ने देंगे। मैंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप वैसा ही करेंगे हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे।

क्यों चिंताजनक है गृह मंत्री शाह को धमकी

अमृतपाल ने खुली धमकी में कहा कि अगर गृह मंत्री 'हिंदू राष्ट्र' की मांग करने वाले खालिस्तान मूवमेंट को खत्म करने जैसी बात कहते हैं, तो मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहेंगे? आज तक की रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल ने कहा, उन्हें कोई नहीं रोक सकता, चाहे वह पीएम मोदी हों, अमित शाह हों या मुख्यमंत्री भगवंत मान। दरअसल, पंजाब की धरती पाकिस्तान से सटे होने के अलावा खालिस्तान मूवमेंट और उग्रवाद के कारण भी संवेदनशील रही है। ऐसे में अमृतपाल का खुलेआम ऐसा कहना चिंताजनक है। लंबे समय तक भिंडरावाले और हथियारबंद खालिस्तानी उग्रवादियों के कारण अशांत रहे पंजाब से घमकी मिलना सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकता है।

धमकी वाली VIDEO में क्या बोला 'खालिस्तान समर्थक'

इंदिरा गांधी खालिस्तान और अमित शाह पर बयान के अलावा अमृतपाल ने पंजाब पुलिस की गिरफ्त में रहे लवप्रीत तूफान के मामले में भी बयान दिया। उन्होंने कहा,"... केवल एक राजनीतिक मकसद से प्राथमिकी दर्ज की गई। अगर पुलिस एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करती, तो आगे जो भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा ... उन्हें लगता है कि हम नहीं कर सकते कुछ भी करो, इसलिए ये शक्ति प्रदर्शन जरूरी था...।"

24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे

अमृतपाल सिंह ने अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, पुलिसकर्मियों के घायल होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। सच तो यह है कि उन्हें गिरने के बाद चोट लगी थी। बकौल अमृतपाल, वास्तव में हमारे 10-12 लोगों को चोटें आई हैं। 24 घंटे के भीतर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए। हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे।

खालिस्तान और भिंडरावाले का समर्थक

मीडिया रिपोर्ट्स में शाह को खुली धमकी देने वाले अमृतपाल को खालिस्तान और भिंडरावाले का समर्थक बताया गया है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक अमृतपाल पहले भी शाह को धमकी दे चुका है। इससे पहले एक कार्यक्रम में अमृतपाल को कहते सुना गया, पंजाब का बच्चा खालिस्तान की बात करता है। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी और का नहीं। जब इंदिरा गांधी ने दबाव बनाया तो क्या हुआ सबको पता है। अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी कर लें।

पंजाब पुलिस और अमृतपाल का टकराव!

इस घटना के बैकग्राउंड में गुरुवार को अमृतसर में अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पंजाब पुलिस की झड़प भी है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के हजारों समर्थकों ने गुरुवार को अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में अमृतसर में प्रदर्शन किया। हाथों में तलवार और बंदूक लिए आक्रोशित लोगों ने अजनाला थाने के बाहर लगे पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए।

'वारिस पंजाब दे' संगठन क्या है?

बता दें कि सितंबर में अमृतपाल को 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख बनाया गया। इस संगठन की शुरुआत अभिनेता संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने की थी। 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर हुए उपद्रव मामले में दीप प्रमुख आरोपी था। हालांकि, पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Recommended Video

    कौन हैं अमृतपाल सिंह? जिसे खलिस्तानी और भिंडरावाले का समर्थक कहा जाता है | Amritsar | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+