'अमिताभ सर, आपके लिए ये मेरा टोकन ऑफ लव', आखिरकार सामने आई वो लड़की, जिसकी बिग बी ने की थी तारीफ

नई दिल्ली। मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों खाली टाइम में सोशल मीडिया पर खूब समय बिता रहा है। कभी वह अपने स्वास्थ्य की जानकारी फैंस को देते हैं तो कभी अमिताभ नई-नई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया था जो रातोरात स्टार बन गई है। अब उस लड़की ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर 'बिग बी' का शुक्रिया अदा किया है।

नानावती अस्पताल में भर्ती है बच्चन परिवार

नानावती अस्पताल में भर्ती है बच्चन परिवार

गौरतलब है कि 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से 77 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है। बिग बी के बाद अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। दो हफ्ते अस्पताल में रहने के दौरान अमिताभ बच्चन खूब सोशल मीडिया पर मस्ती काट रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक लड़की का शानदार सिंगिंग वीड‍ियो शेयर किया था।

यंग म्यूजिशियन का वीडियो वायरल

यंग म्यूजिशियन का वीडियो वायरल

अमिताभ ने जिस यंग म्यूजिशियन का वीडियो शेयर किया उनका नाम आर्या धयाल है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा प्रशंसा पाने के बाद अब आर्या ने भी एक वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। आर्या ने अमिताभ बच्चन के प्रति अपना आभार जताते हुए एक पोस्ट किया। आर्या ने लिखा, 'आपके लिए ये मेरा टोकन ऑफ लव है, अमिताभ बच्चन सर ने मेरे गाने को शेयर किया।'

सपने में भी नहीं सोचा था कि...

सपने में भी नहीं सोचा था कि...

आर्या ने आगे लिखा, 'बहुत ही अच्छा लग रहा है। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे मेरे गाने को सुनेंगे। उन लोगों को भी बहुत धन्यवाद जिन्होंने ऐसा करने में किसी ना किसी तरह से मेरी मदद की।' बता दें कि आर्या अपनी गायकी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर आर्या के हजारों फॉलोअर्स हैं, अधिकर उनके गाने और वीडियोज साउथ इंड‍ियन लैंग्वेज और वेस्टर्न म्यूज‍िक के बेहतरीन कॉम्बीनेशन से बने होते हैं। आर्या के ऐसे ही एक म्यूजिक वीडियो ने अमिताभ को भी प्रभावित किया।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था वीडियो

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था वीडियो

वीड‍ियो को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा था, 'मेरे म्यूजिक पार्टनर और करीबी दोस्त ने मुझे ये भेजा है.. मैं नहीं जानता कि ये कौन है, लेकिन कहना चाहता हूं कि लड़की तुम्हारे पास बहुत स्पेशल टैलेंट है, भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे। अच्छा काम करते रहना। तुमने हॉस्पिटल में मेरे दिन को रौशन कर दिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।" अमिताभ बच्‍चन ने ये भी लिखा कि "कर्नाटक और पश्चिमी पॉप को मिक्स करना आसान टास्क नहीं है, लेकिन इसने बेहद शानदार तरीके से इसे किया है। दोनों की शैली में कोई समझौता नहीं है .. बस कमाल है!!" ये सिंगर कौन है इसके बारे में बिग बी भी अनजान हैं।'

बीएमसी ने हटाया पोस्टर

बीएमसी ने हटाया पोस्टर

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी ने उनके घर जलसा को पूरी तरहसैनिटाइज किया और घर के बाहर एक कंटेनमेंट जोन का पोस्टर भी लगाया ताकि दूसरे लोगों को पता चल सके कि यह घर कोरोना संक्रमित का है। 14 दिनों तक घर से कोई नया केस सामने ना आने पर बीएमसी ने वो बैनर हटा लिया है।

अमिताभ ने इस खबर को बताया फेक

अमिताभ ने इस खबर को बताया फेक

हाल ही में अभिनेता के बारे में खबर ये फैलाई गई कि अमिताभ बच्‍चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद स्‍वयं अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस खबर में कितनी सच्‍चाई है। अमिताभ बच्‍चन ने उन सभी खबरों को सिरे खारिज कर दिया है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। महानायक ने खुद ट्वीट कर ऐसी खबरों को झूठा बताया है। अमिताभ ने ट्वीट का लिखा कि ये खबर गलत और फर्जी है !!'

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी में सब कुछ ठप था, फिर मुकेश अंबानी दुनिया की अमीरों की सूची में 5वें स्थान पर कैसे पहुंचे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+