अमिताभ बच्‍चन अपने बाबू जी हरिबंश राय की कविताओं को अपनी आवाज में करेंगे रिकॉर्ड लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई, 15 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍त शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने बड़ा खुलासा किया है। बिग बी ने बताया कि वो अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की लिखी किताब की कविताएं अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहे हैं। अमिताभ बच्‍चन ने अपनी इस पोस्‍ट मं लिखा 'पूज्य पिताजी की लेखनी से मैं खुद को दूर नहीं रख सकता हूं। अब उनकी गंभीर बातें, मेरी आवाज में सुनिए।'

अमिताभ बच्‍चन ने ये फोटो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

अमिताभ बच्‍चन ने ये फोटो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

इस पोस्‍ट के साथ अमिताभ बच्‍चन ने 'प्रतिनिधि कविताएं' के साथ एक फोटो शेयर किया है। उन्‍होंने जो हाथ में पुस्‍तक ली हुई है वो उनके पिता जी की है। फोटो में अमिताभ बच्‍चन कान में हेडफोन लगाए नजर आ रहे है उनके सामने एक माइक भी लगा हुआ है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि अमिताभ बच्‍चन ने अपने बाबू जी की कविताओं की रिकार्डिंग शुरू कर दी है।

बिग बी ने इस बात को अभी रखा है राज

बिग बी ने इस बात को अभी रखा है राज

हालांकि अमिताभ बच्‍चन ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि वो अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की किस किताब की रिकॉर्डिंग अमिताभ करने जा रहे हैं। लेकिन बिग बी के फैंस इस खबर को सुनकर बहुत खुश है और अपना रिएक्‍शन दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्‍चन अपने पिता की लिखी कविताओं को शेयर कर अपने मन के भाव व्‍यक्‍त किया करते थे और हरिवंश राय की कविताओं का पाठ करते हुए नजर आ चुके हैं।

पोलैंड में हरिबंश राय की मधुशाला का हो चुका है पाठ

2020 में अमिताभ बच्‍चन ने पोलैंड में हरिबंश राय की फेमस पुस्‍तक मधुशाला के पाठ की जानकारी दी थी। तब एक्‍टर ने लिखा था पोलैंड के व्रोक्ला शहर को यूनेस्को ने लिट्रेचर का शहर बताया है। इस शहर की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों ने मधुशाला का पाठ किया।

https://www.filmibeat.com/photos/aisha-sharma-71383.html?src=hi-oiPhotos: Aisha Sharma की इन ग्लैमरस तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+